गर्मी के मौसम में जल जीरा पीने के फायदें, घर पर ऐसे तैयार करें जल जीरा
Benefits of drinking cumin water in the summer season, prepare cumin water at home like this
गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। आने वाले समय में गर्मी का असर और अधिक देखने को मिलेगा। ऐसे में गर्मी से बचाव करना सेहत के लिए बहुत ही जरूरी हो जाता है। इस मौसम में खान पान पर भी ध्यान देना बहुत ही जरूरी है
।
गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा जल जीरा पीना लोगों का बहुत ही पसंद है। बता दें कि जीरा, धनिया, पुदीना, इमली और अन्य मसालों को पानी और नींबू के रस और चीनी के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है। इसके मसालों के कारण ही जल जीरा शरीर को फायदा देता हैं। इससे शरीर के अंदर ठंडक देता है। इसके कारण डायजेशन में सुधार होता है। वहीं इसके काण सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
ठंडक देने वाले गुण
जीरा के कारण नेचुरल ठंडक देने वाले गुण होते हैं, यह शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करते हैं। इसके कारण शरीर हाइड्रेट रहता है। इसके चलते ही जलजीरा गर्मी के मौसम में एक आदर्श पेय बन गया है।
ये हैं खूबी
जल जीरा में अनगिनत हेल्थ बेनिफिट्स हैं। इसे गर्मियों में पीना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। जल जीरा एंटी-ऑक्सीडेंट का भी बड़ा स्रोत होता है, यह पूरी हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा जलजीरा शरीर को गर्मी से लू से लडऩे की क्षमता भी प्रदान करता है।
डा. ऊर्जा सचदेवा ने बताया कि जल जीरा जरुर शामिल करना चाहिए। एक ग्लास जल जीरा में खट्टा, नमकीन और मीठा पूरी तरह से बैलेंस होना चाहिए। गर्मियों के दौरान खराब डायजेशन में मदद करने के लिए जल जीरा बढ़िया फार्मूले की तरह काम करता है।
यह मिलता है फायदा
जीरा हेल्थ के लिए फायदेमंद जरूरी
बता दें कि जल जीरा हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इस जीरा में मौजूद फाइटोकेमिकल डायजेशन के लिए बेहतर तरीके से काम करता है। पेट फूलने की समस्या से लेकर एसिडिटी तक या हर तरह की समस्या को दूर करता है।
जीरा एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर
यह भी बता दें कि जल जीरा में अमचूर पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। जो एसिडिटी से लड़ने में मदद करता है। फाइबर और फेनोलिक यौगिक से भरपूर जल जीरा पेट साफ़ रखता है।
यह भी करता है एक्टिव
जीरा का नाम लेते ही मन में अलग से महसूस होता है। जल जीरा में इस्तेमाल किये गये पुदीने के पत्ते मुंह की लार ग्रन्थियों को एक्टिव करने में मदद करती हैं।
जीरा पाचन सम्बंधी समस्याएं हल करता है
उन्होंने बताया कि जीरा में सबसे बड़ी खुबी है। इस जल जीरा में गुलाबी नमक भी दालान जाता है। जिसमें पाचन के गुण होते हैं। इससे पाचन से जुड़ी समस्याओं को हल करने और गैस बनने से रोकने में मदद मिलती है। यानि जीरा शरीर के लिए काफी फायदा वाला है।
