home page

नेपाल की नदियों में अभी भी बहकर आ रही शव, नेपाल में अब भी 320 भारतीयों से संपर्क नहीं हो पा रहा है

 | 
news

mahendra india news, new delhi
देश दुनियां की बड़ी खबरों में नेपाल से हैं। नेपाल के अंदर हुई भयानक आपदा से अब मंजर देखकर होश उड़ रहे हैं। नेपाल में भोटे कोशी नदी में आई बाढ़ में बहे लोगों के शव कई स्थानों मिल रहे हैं। इन शवों को नदी की धारा से निकालकर कई स्थानों पर पहचान के लिए रखा जा रहा है। 


जानकारी के अनुसार शव रसुवा, नूवाकोट, चितवन, तानाहुन, नवलपरासी, गोरखा और अन्य जिलों से गुजर रही नदियों से मिल रहे हैं। इन शवों को अस्थायी रूप से बनाए गए मुर्दाघरों में पहचान के लिए रखा जा रहा है, ताकि पहचान होने पर उनके परिजनों को सौंपा जा सके। 


बता दें कि भोटे कोशी नदी में अचानक बाढ़ आई थी और उसके बाद बाढ़ का पानी त्रिशूली और नारायणी नदियों में भी गया, इसके बाद इन नदियों के किनारे बसे शहरों-कस्बों में तबाही मच गई थी।

तिब्बत में फंसे 400 भारतीय सुरक्षित
भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक तिब्बती क्षेत्र में फंसे करीब 400 भारतीयों से संपर्क स्थापित हो चुका है और वेह अपने परिवारों के संपर्क में हैं। शुक्रवार शाम तक इनमें से 153 भारतीय सडक़ मार्ग से सुरक्षित नेपाल पहुंच गये हैं। उन्हें भारत लाने की व्यवस्था की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now

वहीं, नेपाल से 85 भारतीयों को भी निकाला गया है। नेपाल में अब भी 320 भारतीयों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसी के साथ हिी करीबन सौ भारतीय मूल के लोग भी लापता हैं, जिनमें कैलास मानसरोवर यात्रा पर गए ऐसे यात्री शामिल हैं, इनकी नागरिकता दूसरे देशों की है।