home page

नेपाल जाना है तो साथ रखें वैध पहचान पत्र, अब सिर्फ आधार कार्ड दिखाने से नहीं मिलेगी एंट्री, बालेन सरकार ने बदला दिया नियम

 | 
news
mahendra india news, new delhi

देश से अनेक लोग नेपाल घूमकर आना पसंद करते हैं। अगर आप नेपाल जा रहे हैं तो आपको वैध पहचान पत्र साथ रखना होगा। नेपाल की बालेन सरकार ने नियम बदल दिए हैं। आपको बता दें कि भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रशासन एवं सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा निगरानी बढ़ा दी है। 

सीमा क्षेत्र के व्यापारियों, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को भी इस नई व्यवस्था की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे समय रहते आवश्यक दस्तावेज साथ रख सकें। सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक यह कदम सीमा सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने और अवैध आवागमन पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

नेपाल में अब प्रवेश करते समय बिना वोटर आईडी कार्ड या किसी अन्य वैद्य सरकारी पहचान पत्र के सीमा में जाने नहीं दिया जाएगा। यानि आपको प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इंडो-नेपाल सीमा गलगलिया बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के सुरक्षा बलों को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी कर दिए गये हैं। 

WhatsApp Group Join Now

इस संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक भारत-नेपाल सीमा से होकर रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। सुरक्षा कारणों तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सीमा जांच को और सख्त कर दिया गया है। 

नेपाल में प्रवेश करने के लिए सीमा पर आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान की जांच की जा रही है। मात्र आधार कार्ड से सीमा से बाहर अथवा इंट्री नहीं कर सकते हैं, जिन व्यक्तियों के पास वोटर आईडी, पासपोर्ट या अन्य मान्य पहचान पत्र उपलब्ध नहीं होंगे, उन्हें सीमा पार करने की अनुमति नहीं मिलेगी। 

सीमा सुरक्षा में लगे अधिकारियों ने इस बारे में बताया कि हाल के दिनों में सुरक्षा संबंधी चुनौतियों को देखते हुए यह कड़ा कदम उठाया गया है। जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है और आवश्यक दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है। 


प्रशासन ने नेपाल जाने वाले व्यक्तियों से अपील की है कि नेपाल जाने या वहां से लौटने के दौरान अपने साथ वैध पहचान पत्र अवश्य रखें, ताकि जांच के समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।