home page

IMD: हीटवेव का ताड़व होगा 2060 तक, आईएमडी ने रिपोर्ट कर दे डाली चेतावनी

 | 
IMD: Heatwaves to wreak havoc by 2060; IMD issues warning in report

mahendra india news, new delhi
भारतीय मौसम विभाग की रिपोर्ट से मौसम को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। इस रिपोर्ट के अनुसार प्रायद्वीपीय व तटीय भारत के अधिकांश क्षेत्रों में वर्ष 2060 तक हीटवेव की अवधि में 12 दिन से लेकर 18 दिनों की वृद्धि होगी। 
बता दें कि सबसे लंबी भीषण गर्मी की लहर आम तौर पर पांच दिनों से अधिक मध्य और उत्तर-पश्चिमी भारत में रहती है। 

ये कहा गया है रिपोर्ट 
भारतीय मौसम विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है कि आंध्र प्रदेश तट सहित दक्षिणी प्रायद्वीप गर्मी की लहर इसके मुकाबले कम रहती है। यह काफी गंभीर बात है कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण 2020-2064 की अवधि में करीब 2 हीटवेव की वृद्धि हो जाएगी। यह हीटवेव 12 दिन से 18 दिनों तक रहेगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि मिट्टी की नमी में कमी और गर्मी के प्रवाह के कारण हीटवेव में तेजी से वृद्धि हुई हैं।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के  रिपोर्ट के सह-लेखक एम राजीवन ने बताया है कि इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रायद्वीपीय भारत और तटीय क्षेत्र जहां गर्मी की लहरें आम नहीं हैं, भविष्य में यहां भी हीटवेव रिकॉर्ड किए जा सकते है।

हीटवेव ये होती है 
हीटवेव जानकारी के अनुसार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर और सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक होता है, तब हीटवेव शुरू होती है। इंडिया के किसी भी प्रदेश में अगर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर और सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक होता है, इसके बाद यह भीषण गर्मी की लहर में मापा जाता है। आईएमडी इसी तापमान के हिसाब से हीटवेव और भीषण गर्मी को घोषित करती है

WhatsApp Group Join Now


सुधार के कारण हुआ है 
इस रिपोर्ट में वेंटिलेशन और इन्सुलेशन के माध्यम से भारत की इमारतों में सुधार के कारण हुआ है। इसी के चलते गर्मी के कारण स्वास्थ्य पर पडऩे वाले विपरीत प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। भारत में गर्मी और शीत लहर की प्रक्रिया और भविष्यवाणी शीर्षक वाली  वर्क शेड्यूल में बदलाव, पूर्व चेतावनी प्रदान करना, और ठंडे आश्रयों का निर्माण जैसे कई सिफारिशों को शामिल किया गया हैं।

WhatsApp Group