home page

फिल्मी अंदाज में Love Marriage कर भागा प्रेमी जोड़ा, पीछे-पीछे दौड़े घरवाले, Video वायरल

 | 
 फिल्मी अंदाज में Love Marriage कर भागा प्रेमी जोड़ा, पीछे-पीछे दौड़े घरवाले, Video वायरल
Viral News : सोशल मीडिया पर रोजाना कई सारी वीडियो वायरल होती रहती है। इन दिनों राजस्थान के जालौर का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रेमी जोड़ा परिजनों के साथ भागता दिख रहा है।

 जानकारी के मुताबिक परिजनों ने दोनों को घेर लिया ता। जिसके बाद वो एसपी दफ्तर की ओर भागे और सुरक्षा की गुहार लगाई। लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। लेकिन एक ही समाज से होने के कारण इनकी शादी के खिलाफ है।

प्रेमी जोड़े का लग रहा था कि परिजन दोनों की शादी के लिए राजी हो जाएंगे। लेकिन परिजनों ने उनकी सगाई दूसरी जगह करवाने की सोची तो दोनों ने भागकर मंदिर में शादी कर ली।

प्रेमी जोड़े का भागने का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि फिल्मी अंदाज में लड़का और लड़की भाग रहे हैं और उन्हें पकड़ने के लिए परिजन उनके पीछे दौड़ रहे हैं। प्रेमी जोड़ी ने एसपी के सामने पेश होकर सुरक्षा की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी जोड़े को सुरक्षित  वहां से बाहर निकाला।

बता दें, कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक प्रेमी युगल को परिजन पकड़ने के लिए भागने लगे। मौके पर किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

एसपी ऑफिस पहुंचकर लगाई सुरक्षा की गुहार

बताया जा रहा है कि घटना के समय एसपी ज्ञानचंद यादव अपने ऑफिस में मौजूद नहीं थे। जालोर कोतवाली में लड़की की गुमशुदगी दर्ज थी। पुलिस दोनों को थाने लेकर गई और वीडियोग्राफी में बयान दर्ज किए। 

WhatsApp Group Join Now

लड़की और लड़के ने बताया कि वो बालिग हैं और अपनी इच्छा से एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। वो अपने माता पिता के साथ इस शर्त पर जाने के लिए तैयार हुए कि उनकी शादी जल्द से जल्द कराई जाए। लड़का फास्ट फूड का व्यवसाय करता है।