सोने की शुद्धता पर उठे सवाल, चीन से भारत पहुंच रहा सोने में मिलावट वाला मेटल? रेनियम पाउडर को लेकर बड़ा खुलासा
mahendra india news, new delhi
अगर आप सोने के आभूषण खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए यह खबर बहुत ही जरूरी है। क्योंकि सोने के अंदर भी मिलावट का दौर शुरू हो गया है। सोने के रेटों में भारी गिरावट के बीच अब इसकी शुद्धता को लेकर भी बड़ा प्रश्र खड़ा हो गया है। चीन ने विश्व में एक ऐसा मेटल भेजना शुरू कर दिया है, जिसे सोने में मिला दो तो बीआईएस वाले भी पकड़ नहीं सकते। मीडिया की इन्वेटिगेशन की एक रिपोर्ट में दावा कर दिया गया है सोने का वजन बढ़ाने के लिए उसमें रेनियम जैसे भारी मेटल का पाउडर मिलाया जा रहा है। आपको ये भी बता दें कि हैरानी की बात यह है कि मिलावट के बावजूद सोने की कुछ जांचों में इसकी शुद्धता 24 कैरेट तक बताई गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीन से इस पाउडर की सप्लाई और भारत के कई शहरों में इसके डीलरों का नेटवर्क होने का दावा किया गया है
रिपोर्ट के अनुसार जांच मेंं पता चला है कि चीन के शेनझेन में स्थित एक एजेंट से संपर्क किया गया। एजेंट ने दावा किया कि उसकी कंपनी रेनियम पाउडर बनाती है और इंडिया के कई शहरों में उसके डीलर हैं। मुंबई के एक डीलर के जरिये एक ग्राम रेनियम पाउडर का सैंपल हासिल किया गया।
इसके बाद जोधपुर के एक जौहरी के साथ प्रयोग किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, एक ग्राम रेनियम पाउडर को 7.83 ग्राम 24 कैरेट सोने में मिलाया गया। इससे मिश्रण का कुल वजन 8.83 ग्राम हो गया। दावा है कि जांच में इस मिश्रण को 24 कैरेट सोना बताया गया।
एक रिपोर्ट में मध्य प्रदेश के इंदौर के सराफा बाजार में भी सोने में भारी धातुओं की मिलावट को लेकर चिंता जताई गई है। कारोबारियों के मुताबिक, सोने का वजन बढ़ाने के लिए उसमें रुथेनियम, इरिडियम और ऑस्मियम जैसी धातुएं मिलाई जा रही हैं।
