home page

होमगार्ड जवानों को 60 प्रतिशत महंगाई भत्ते देने के लिए फिर से भेजा स्मरण पत्र: चंद्रपाल तंवर

 | 
 होमगार्ड जवानों को 60 प्रतिशत महंगाई भत्ते देने के लिए फिर से भेजा स्मरण पत्र: चंद्रपाल तंवर 

 
सिरसा। आॅल इंडिया होम गार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल तंवर ने बताया कि हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा के मुख्य सचिव अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह सचिव को फिर से स्मरण पत्र भेजा है। साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के गृहमंत्री अमित शाह को भी इस बारे में ज्ञापन पत्र भेजा गया है। तंवर ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने दो बार होमगार्ड के जवानों का मानदेय बढ़ाया है, लेकिन हरियाणा होमगार्ड के जवानों को 2016 से बढ़ा हुआ एरियर अब तक नहीं दिया गया। वर्ष 2016 में होम गार्ड जवानों को भत्ता बढ़ाकर 572 रुपए किया गया।

इसके पश्चात 788 रुपए किया गया, लेकिन अब तक भी जवानों को बढ़ा हुआ एरियर नहीं दिया गया, सिर्फ 9 प्रतिशत महंगाई भत्ता होमगार्ड जवानों को दिया जा रहा है। इसके अलावा वर्ष 2016 से एरियर भी नहीं दिया गया, जबकि हरियाणा सरकार ने म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के सफाई कर्मचारी तक को बिना किसी कोर्ट केस के और अन्य बोर्ड और निगम के कच्चे कर्मचारियों को एरियर दे दिया गया है। साथ ही उनके वेतन में बढ़ोतरी की गई है, लेकिन हरियाणा होमगार्ड के जवानों के साथ होमगार्ड के राज्य मुख्यालय के अधिकारियों ने भेदभाव किया है।

काफी महीने तक महंगाई भत्ते की फाइल होमगार्ड के राज्य के अधिकारियों ने दबाकर कर रखी, कोई भी लाभ अब तक नहीं दिया गया। चंद्रपाल तंवर ने बताया कि इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भी को काफी बार ज्ञापन दिया जा चुका है, फिर भी सरकार ने अब तक कोई सुनवाई नहीं की और सिर्फ आश्वासन ही दिए। फिलहाल होमगार्ड के जवानों को मात्र 9 प्रतिशत के करीब ही महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now

इससे हरियाणा होमगार्ड में 12000 के करीब जवानों को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जवानों को बस किराए की भी कोई सुविधा नहीं दी जा रही, बस किराया भी पुलिस के समान दिया जाए। होमगार्ड के जवान पुलिस के जवानों के समान ही सभी प्रकार की ड्यूटी करते हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से दोबारा मांग की जाती है कि हरियाणा होमगार्ड के स्वयंसेवक जवानों को जल्द से जल्द 2016 में बढ़ा हुआ एरियर और 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता जल्द दिया जाए।