home page

अपने ही दोस्त की बहन को दिल दे बैठा ये क्रिकेटर, 2 साल इंतजार के बाद मां को बताई थी अपने दिल की बात

 | 
This cricketer fell in love with his friend's sister, after waiting for two years to tell his mother about his feelings

mahendra india news, new delhi
 Pakistani cricketer: आपने कई क्रिकेटर्स की प्रेम कहानियां सुनी होंगी। लेकिन पाकिस्तान के इस क्रिकेटर की कहानी बेहद ही दिलचस्प है। ये क्रिकेटर पहली नजर में ही अपने दोस्त की बहन को दिल दे बैठा। फिर 2 साल के इंतजार के बाद क्रिकेटर ने अपनी पसंदीदा लड़की से निकाह किया और आज दोनों पति पत्नी के तौर पर बेहतरीन जिंदगी जी रहे हैं।

 अपने ही दोस्त की बहन को दिल दे बैठा ये क्रिकेटर, 2 साल इंतजार के बाद मां को बताई थी अपने दिल की बात

ये कहानी है पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद की। उनको सैयदा खुशबख्त से पहली नजर में प्यार हो गया था। इनका ये सफर शुरू हुआ साल 2010 में। दरअसल सरफराज की दोस्ती खुशबख्त के भाई से थी जो उनके साथ अंडर 12 क्रिकेट में खेलते थे।

हालांकि कुछ समय बाद खुशबख्त के भाई ने क्रिकेट से दूरी बना ली। ऐसे में सरफराज और खुशबख्त की भाई के बीच बातचीत भी बंद हो गई। 

 अपने ही दोस्त की बहन को दिल दे बैठा ये क्रिकेटर, 2 साल इंतजार के बाद मां को बताई थी अपने दिल की बात

लेकिन सरफराज अहमद और खुशबख्त  के भाई फिर 2009 में मिले। इसके बाद खुशबख्त के भाई ने सरफराज को साल 2010 में अपने घर पर बुलाया। वहां पहुंचकर सरफराज ने पहली बार खुशबख्त को देखा।

 अपने ही दोस्त की बहन को दिल दे बैठा ये क्रिकेटर, 2 साल इंतजार के बाद मां को बताई थी अपने दिल की बात

इसके बाद वह पहली नजर में ही खुशबख्त को दिल दे बैठे। इसके बाद खुशबख्त भी मन ही मन सरफराज को पसंद करने लगी थीं। दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन घर वालों को बताने की हिम्मत नहीं हुई।

WhatsApp Group Join Now

 अपने ही दोस्त की बहन को दिल दे बैठा ये क्रिकेटर, 2 साल इंतजार के बाद मां को बताई थी अपने दिल की बात

दो साल इंतजार करने के बाद सरफराज अहमद ने आखिरकार एक रोज अपनी मां को अपनी दिल की बात बताई। बेटे की पसंद को सुनकर मां ने बिना देर किए खुशबख्त के घर पैगाम भेज दिया। खुशबख्त के घर वालों भी इस रिश्ते के लिए मान गए।

इसके बाद साल 2012 में सरफराज और खुशबख्त का रिश्ता  तय हो गया। साल 2015 में दोनों का निकाह हो गया। इस समय दोनों एक बेटे के पैंरेट्स हैं।