योग में सिल्वर मेडल की चमक, संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल नाथूसरी चौपटा के खिलाड़ियों ने फिर रचा इतिहास
mahendra india news, new delhi
संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल नाथूसरी चौपटा के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और लगन से एक बार फिर विद्यालय का नाम रोशन किया है। राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता (State Level Yoga Championship) के अंडर-11 वर्ग में रोहित और समीर ने सिल्वर मेडल जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से पूरे विद्यालय में खुशी और गर्व का माहौल है।
इससे पहले भी विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अंकित ने वॉलीबॉल में प्रथम स्थान हासिल किया था। वहीं पूजा, रुखसाना, रिया और वसुधा ने भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
बस स्टैंड पर सभी बच्चों का बहुत ही आत्मीयता से स्वागत किया गया। वहाँ उपस्थित सभी बच्चों को फूलों की माला पहनाई गई, उनका तिलक किया गया और साथ ही सभी का मुँह मीठा कराया गया। इसके बाद, एक भव्य परेड का आयोजन किया गया, जिसमें ढोल-नगाड़ों की गूँज के साथ पूरे उत्साह और सम्मान के साथ बच्चों को स्कूल मे लाया गया।
इस सफलता के पीछे योगा कोच हरिओम सर की बेहतरीन गाइडेंस, निरंतर प्रशिक्षण और बच्चों की कड़ी मेहनत का विशेष योगदान रहा। वहीं ममता कोच ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को निखारने में सराहनीय भूमिका निभाई। विद्यालय प्रबंधन ने दोनों कोच के समर्पण और मेहनत की विशेष प्रशंसा की।
इस अवसर पर प्रिंसिपल अंबेडकर ने सभी विजेता विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेलों के साथ पढ़ाई में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करना जरूरी है।
वाइस प्रिंसिपल रिया फुतेला ने विजेता बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया कि वे पढ़ाई के साथ योग और खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपनी प्रतिभा को पहचानकर नई ऊंचाइयां हासिल करें।
विद्यालय का उद्देश्य है हर बच्चे को शिक्षा के साथ खेल, योग और जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देना।
सभी विजेता विद्यार्थियों, कोच और अभिभावकों को हार्दिक बधाई!
