home page

इन्सपाइरो-2026 में अमन शर्मा बने मिस्टर इन्सपाइरो, शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज में दो दिन चला टैलेंट हंट शो

 | 
Aman Sharma crowned Mr. Inspiro at Inspiro-2026; two-day talent hunt show held at Shah Satnam Ji Boys' College

  शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज SIRSA में आयोजित दो दिवसीय इन्सपाइरो-2026 टैलेंट हंट शो में विद्यार्थियों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इसमें संगीत, नृत्य, अभिनय, कला, फोटोग्राफी और रचनात्मक गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान बीए जेएएमसी प्रथम सेमेस्टर के अमन शर्मा ने मिस्टर इन्सपाइरो-2026 का खिताब जीता। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना के साथ हुई। कॉस्ट्यूम एवं ड्रेस डिजाइनर रजत मंचंदा, हरियाणवी फिल्म लेखक-निर्माता रमेश चहल, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के डीवाईडब्ल्यू डॉ. राजेश छिकारा और विपिन कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। सिंगर रवींद्र सवी और थिएटर डायरेक्टर रोहित ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।


- सिंगिंग से लेकर डांस और पेंटिंग तक दिखाया हुनर
टैलेंट हंट में सोलो सिंगिंग, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक, हरियाणवी एवं पंजाबी डांस, क्विज, हिंदी-इंग्लिश एलोक्यूशन, फोटोग्राफी, रील्स, कार्टूनिंग, आॅन-द-स्पॉट पेंटिंग, पीपीटी प्रेजेंटेशन और मिमिक्री सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यार्थियों ने कोरियोग्राफी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। बेस्ट ड्रेस प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम वर्ष के पवन प्रथम रहे। बीएससी फिजिकल साइंस के सार्थक और बीए जेएएमसी फाइनल ईयर के आकाश रनर-अप रहे। ओवरआॅल प्रदर्शन में बीएससी फिजिकल साइंस के ईशान ने तीसरा स्थान हासिल किया।

कार्टूनिंग में प्रिंस प्रथम, साहिल द्वितीय तथा सुखवीर व रहीम खान तृतीय रहे। आॅन-द-स्पॉट पेंटिंग में सुमीत सिंह प्रथम, अरमान शर्मा द्वितीय और गुरप्यार सिंह तृतीय रहे। पीपीटी प्रेजेंटेशन में शुभम जैन प्रथम, लविन इन्सां द्वितीय और सौरव भारती तृतीय रहे। सोलो सिंगिंग में सोनी सिंगल प्रथम, हर्षदीप द्वितीय और सुखजोत तृतीय रहे। इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक में हर्षदीप ने पहला, जस्सन ने दूसरा और सुखजोत ने तीसरा स्थान हासिल किया। हरियाणवी डांस में विक्रांत प्रथम, प्रहलाद द्वितीय और हैप्पी तृतीय रहे। पंजाबी डांस में गुरुसिमरन प्रथम, कौशल द्वितीय और नारायण तृतीय रहे। मिमिक्री में अजय सिंह राजपूत प्रथम रहे। रील्स प्रतियोगिता में राम सिंह प्रथम, अनमोल द्वितीय और रणवीर सिंह तृतीय रहे।
- निर्णायकों ने प्रस्तुति और रचनात्मकता के आधार पर किया मूल्यांकन

WhatsApp Group Join Now


प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन में दीपक कुमार, तिलक, इंदरदीप, साहिल बादल और प्रॉम्प्ट इंजीनियर गुलशन कुमार सहित ज्यूरी सदस्यों ने भूमिका निभाई। प्रतिभागियों का मूल्यांकन प्रस्तुति, तकनीक, रचनात्मकता, अभिव्यक्ति और ओवरआॅल प्रदर्शन के आधार पर किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. दिलावर सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने का मंच देते हैं। शिक्षा के साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के आयोजन में कल्चरल कोआॅर्डिनेटर अनिल रोहिल्ला के मार्गदर्शन में गुरलवलीन चिम्मा, दीपक कक्कड़, मोहित कुमार सहित आयोजन समिति और कल्चरल टीम ने योगदान दिया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापक, स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।