मुंबई इंडियंस व लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच आज होगा अहम मुकाबला, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

 | 
मुंबई इंडियंस व लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच आज होगा अहम मुकाबला।
mahendra india news, new delhi

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में आज शाम को 7:30 बजे दो महत्वपूर्ण टीमों के बीच मुकाबला होने जा रहा है। मुंबई इंडियंस व लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच मुकाबला होगा। वैसे देखे तो 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने 2 हार के बाद अपना विजय खाता खोला। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था। आज टीम का मुकाबला ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजायंट्स से होना है। दोनों ही टीमों के लिए ये मैच काफी अहम है।

लखनऊ को अपने पिचले मैच में पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था। अब यह टीम अपने घर इकाना स्टेडियम में मुंबई को मात दे सके। लखनऊ इस मैच में जीत के लिए अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती है।

कप्तान पंत मुंबई के खिलाफ अपनी गेंदबाजी में बदलाव कर सकते हैं। वह एक ऐसे गेंदबाज को अवसर दे सकते हैं जो अधिक परिचित नाम नहीं है लेकिन मुकाबले में बल्लेबाजों को परेशान करने का दम रखे। इसके अलावा बल्ले से भी अच्छा योगदान दे सकता है। अब तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे राजवर्धन हंगरगेकर को पंत मौका दे सकते हैं। 

बल्लेबाजी में टीम को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं दिख रही है। एस पंत की फॉर्म चिंता का विषय है, लेकिन वह कप्तान होने के चलते बाहर नहीं किए जा सकते। मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, डेविड मिलर, आयुष बडोनी, अब्दुल समद ये सभी वो बल्लेबाज हैं जो तूफानी बैटिंग के लिए जाने जाते हैं।
गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश राठी, रवि बिश्नोई, और मार्श पर जिम्मेदारी होगी।

WhatsApp Group Join Now


मुंबई की क्या होगी प्लेइंग-11?
वहीं देखे तो पांड्या कप्तान वाली मुंबई ने पिछले मुकाबले में कोलकाता को हरा सीजन की पहली जीत हासिल की थी। इसमें गेंदबाजों का अहम रोल रहा था। उन्होंने कोलकाता को 116 रनों पर रोक दिया था। इस मैच से अपना आईपीएल डेब्यू करने वाले अश्विनी कुमार ने शानदार गेंदबाजी की थी और 4 विकेट लिए। विग्नेश पुथुर को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खिलाया गया था। दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट ने भी शानदार गेंदबाजी की थी।
अगर टीम कोई बदलाव कर सकती है तो वो है मिचेल सैंटनर को बाहर कर एक और स्पिनर को टीम में शामिल करना। 


संभावित प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: कप्तान हैदिक पांड्या, रोहित शर्मा, रियान रिकेलटन (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार
लखनऊ सुपरजायंट्स: कप्तान व विकेटकीपर ऋषभ पंत, एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, शार्दुल ठाकुर, राजवर्धन हंगरगेकर, रवि बिश्नोई, डेविड मिलर, अब्दुल समद,  दिग्वेश राठी।