एशियन गेम्स पदक विजेता पद्मश्री सविता पूनिया व राजिंदर सिंह का सिरसा में हुआ जोरदार अभिनंदन
mahendra india new delhi
Keywords BNA KR DO
एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन पद्मश्री सविता पूनिया व राजिंदर सिंह के सम्मान में जिला प्रशासन व खेल विभाग की ओर से स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम SIRSA में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दोनों खिलाडियों के यहां पहुंचने पर उनका पुष्प वर्षा कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल व अन्य गणमान्य ने दोनों खिलाडियों के साथ पहुंचे उनके परिजनों का भी सम्मान किया।
सम्मान समारोह मेंं पद्मश्री सविता पूनिया ने खिलाडियों को संबोधित करते हुए कहा कि अभिभावक बच्चों पर भरोसा कर खेलों के साथ जोड़ते हैं। बच्चों को भी समपर्ण के साथ खेल से जुडऩा होगा। लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनके खेल करियर में उनके पिता का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि कई बार चोटिल भी हुई, लेकिन हर बार नये विश्वास केे साथ मैदान में उतरी। यह उनका चौथा एशियाई गेम था। पूरी टीम जीत के लिए मैदान में उतरी और गोल्ड मेडल लेकर लौटी। मुकाबला कठिन था, लेकिन हौसले के दम पर आगे बढ़े और स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब हुए। उन्होंने सभी परिजनों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को खेलों की ओर अग्रसर करें। खेलों में भविष्य उज्जवल है।
वहीं स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी राजिंदर सिंह ने संबोधन में कहा कि प्राथमिक शिक्षा के दौरान ही उनका जुड़ाव हॉकी की ओर हो गया था। उनके गांव में एक संस्था की ओर से हॉकी नर्सरी संचालित की जा रही है, जिसमें उन्हें खेलने का मौका मिला। स्कूल स्तर पर ही उन्होंने हॉकी खेल को करियर बनाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो ओलंपिक में हम ब्रांज मेडल ला रहे है। इस बार हमारी कोशिश रहेगी कि मेडल का कलर बदल दें। गौरतलब है कि जापान में हुए एशियन गेम में भारतीय महिला व पुरुष हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता है।
अभिनंदन समारोह में डा. बलदेव सिंह कोच, सविता पुनिया के पिता महेंद्र सिंह, खिलाड़ी राजिंदर सिंह के चाचा सतनाम सिंह, जिला खेल अधिकारी सीमा छोक्कर ने भी संबोधित किया। समारोह में सीएमजीजीए पूर्व रोहिला, राजिंदर सिंह के भाई संदीप सिंह, चाची हरदेश कौर, कोच सुनीला, शंकर सैनी, रणजीत, हरजिंदर, सुरेंद्रजीत, सूरज, खजान, मुनीष, सरोज, अर्चना, अनिल, लखविंद्र, रेशम सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
सविता पुनियां की उपब्धियां :
- 2026 - एशियन गेम्स - गोल्ड मेडलिस्ट
- 2026 - सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी - 321 सीनियर इंटरनेशनल मैच
- 2023 - हांगझोउ एशियन गेम्स- ब्रॉन्ज मेडल
- 2022 - कॉमनवेल्थ गेम्स- ब्रॉन्ज मेडल
- 2017 - वुमेन्स एशिया कप - गोल्ड मेडल
- 2020-21, 2021-22, 2022-23 - लगातार 3 बार एफआईएच गोलकीपर ऑफ द ईयर
- 2024 - पद्म श्री अवार्ड
राजिंदर सिंह की उपलब्धियां :
2022 - सुल्तान ऑफ जोहोर कप - गोल्ड मेडल
2023 - मेन्स जूनियर एशिया कप - गोल्ड मेडल
2023 - सुल्तान ऑफ जोहोर कप - ब्रॉन्ज मेडल
2023 - एफआईएच जूनियर विश्व कप -चौथा स्थान
2024 - जर्मनी के खिलाफ सीनियर भारतीय टीम में डेब्यू
2026 - एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप में चयन
2026 - एशियन गेम्स - गोल्ड मेडलिस्ट
