अपने ही घर में बांग्लादेश से मात खाने के बाद ऑस्ट्रेलिया का हुआ ऐसा हाल, डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में मची उथल-पुथल
mahendra india news, new delhi
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम ने टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम को हरा दिया। अपने ही घर में पहली बार कोई टेस्ट मुकाबला हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम गहरे सदमे में है. डार्विन में ऑस्ट्रेलिया के लिए संडे का दिन बहुत ही खराब रहा है।
आपको बता दें कि कागजों और ग्राउंड दोनों पर ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले बहुत कमजोर टीम बांग्लादेश ने कुछ ऐसा किया, जिसकी संभावना क्रिकेट में किसी को भी नहीं थी. 149 वर्ष के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को पहली बार अपने ही घर में बांग्लादेश के खिलाफ किसी टेस्ट मैच में हार झेलनी पड़ी है।
बता दें कि डार्विन में खेले गए प्रथम टेस्ट मुकाबले में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली. इस टेस्ट मैच में 228 रनों की बड़ी बढ़त दोनों टीमों के बीच हार और जीत का सबसे बड़ा अंतर साबित हुई है. पहली पारी में 228 रनों की बड़ी बढ़त हासिल करने के बाद बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 284 रनों पर ऑलआउट कर दिया।
बांग्लादेश के सामने विजय के लिए 57 रनों का आसान टारगेट था. इसके बाद बांग्लादेश ने सिर्फ 14.2 ओवर में ही यह टारगेट पा लिया। इस दौरान उनका सिर्फ एक विकेट गिरा. डार्विन में मिली इस ऐतिहासिक जीत के साथ बांग्लादेश को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की स्टैंडिंग में भी काफी फायदा हुआ है. बांग्लादेश के कुल पॉइंट्स बढक़र 60 हो गए हैं, जबकि उनका पॉइंट्स फीसद 58.33 से बढक़र 66.67 हो गया है.
हालांकि इतना सुधार होने के बावजूद बांग्लादेश विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर ही बना हुआ है.
ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश के हाथों अपने ही घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा, फिर भी वह 2025-27 की स्टैंडिंग में टॉप स्थान पर बने हुए हैं. हालांकि, उनका पीसीटी गिरकर 87.50 से 77.77 हो गया है.
