कालांवाली हाफ मैराथन में संस्कार योग केंद्र के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन
mahendra india news, new delhi
कालांवाली हाफ मैराथन के अवसर पर संस्कार योग केंद्र कागदाना के बच्चों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष योग का शानदार डेमो प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की बेहतरीन प्रस्तुति की उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहना की। इस अवसर पर उपायुक्त शांतनु शर्मा, जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह एवं पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल भी उपस्थित रहे।
मैराथन के दौरान माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं एवं बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए खेलों व दौड़ो और नशा छोड़ो का नारा दिया। उन्होंने बच्चों एवं युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया, ताकि हरियाणा नशा मुक्त बने। इस शानदार डेमो की संपूर्ण रूपरेखा संस्कार योग केंद्र के संचालक हरजीराम एवं योग कोच ममता जाखड़ द्वारा तैयार की गई। इस पूरी प्रस्तुति को सफल बनाने में दोनों की अहम भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन एवं मेहनत से बच्चों ने मुख्यमंत्री जी के समक्ष शानदार प्रदर्शन किया। संस्कार योग केंद्र कागदाना के बच्चों की इस शानदार प्रस्तुति ने योग, खेल एवं नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
