home page

IPL 2026 में सीएसके की टीम का आज पंजाब किंग्स से मुकाबला, चेपॉक की पिच का कैसा है मिजाज

 | 
CSK will face Punjab Kings today in IPL 2026, what is the condition of the Chepauk pitch
Mahendra india news, new delhi

IPL 2026 में आज शुक्रवार के दिन सीएसके की टीम का पंजाब किंग्स से मुकाबला होने जा रहा है। चेपॉक की पिच पर किन खिलाडिय़ों को फायदा मिलेगा। पिच का मिजाज कैसा है। इसके बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के हाथों अपने पहले मुकाबले में मिली 8 विकेट की करारी हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की नजरें जीत हासिल करने पर रहेगी। 

IPL 2026 का 7वां महत्वपूर्ण मुकाबला सीएसके बनाम पीबीकेएस के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। यह चेन्नई का सीजन का पहला होम मैच होगा। पंजाब किंग्स की टीम ने अपने पहले मुकाबले मेंं गुजरात टाइटंस को हराकर  विजयी आगाज किया। 


कैसे है पिच 
यह मुकाबला एक हाई स्कोरिंग हो सकता है, जिसमें स्पिनर्स को पिच से मदद मिलेगी, लेकिन चेन्नई की पिच पर बैटर्स हाथ खोलकर बैटिंग करते नजर आएंगे। वैसे देखे तो चेपॉक की पिच स्पिन फ्रेंडली मानी जाती है, जहां एक वक्त तक CSK के एक्स ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और आर अश्विन बैटर्स को स्लो टर्निंग ट्रैक पर टिकने नहीं देते थे। आपको बता दें कि हाल ही में टी20 विश्व कप 2026 के मैच में इस ग्राउंड पर इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 254 रन का स्कोर बनाया था।


सीएसके- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद

इम्पैक्ट प्लेयर- सरफराज खान/राहुल चाहर

पंजाब किंग्स- कप्तान श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियन बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चाहल
इम्पैक्ट प्लेयर- प्रियांशु आर्य

WhatsApp Group Join Now