home page

आम के छिलके फेंके नहीं, बड़े काम की चीज है ये, यह नुस्खा देगा पार्लर जैसा निखार, टैनिंग और पिंपल्स से भी मिलेगी जल्द राहत

 | 
Don't throw away mango peels, they are very useful. This recipe will give you parlor-like glow and quick relief from tanning and pimples
mahendra india news, new delhi

गर्मी के मौसम में बाजारों में अनेक किस्मों के आम बेचे जा रहे हैं। हर कोई अपने घर पर आम लाकर खा रहा है। वैसे देख्खे तो गर्मी के मौसम में आम खाने का मजा तो हम सब लेते हैं, लेकिन जिस छिलके को आप डस्टबिन में फेंक देते हैं, वह असल में आपकी स्किन के लिए किसी लग्जरी फेशियल से कम नहीं है।


आपको बता दें कि महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स पर हजारों खर्च करने के बजाय, इस बार आम के छिलकों का प्रयोग करके देखें. यह न सिर्फ पॉकेट-फ्रेंडली है, बल्कि आपकी त्वचा को वह नेचुरल ग्लो देगा जिसकी आप तलाश में हैं। 


बता दें कि आम के गूदे खाकर छिलके फेंक देते हैं, जबकि असली खजाना इसके छिलकों में छिपा होता है. आम के छिलके विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और नेचुरल एंजाइम्स से भरपूर होते हैं. यह तत्व स्किन को अंदर से पोषण देते हैं और उसे हेल्दी बनाए रखने में सहायता करते हैं. इसे अपनी ब्यूटी रूटीन का हिस्सा बनाकर आप डल स्किन में नई जान फूंक सकते हैं। 

इसी के साथ ही आपका चेहरा बिना मेकअप के भी चमके? आम के छिलके में मौजूद विटामिन सी स्किन को ब्राइट और ग्लोइंग बनाने का काय करते है। यह चेहरे की डलनेस और थकान को कम करके उसे एक फ्रेश लुक देता है, इसका रोजाना प्रयोग से आपको अपनी रंगत में साफ फर्क नजर आने लगेगा गर्मियों की सबसे बड़ी टेंशन सन टैनिंग होती है. आम का छिलका एक बेहतरीन नेचुरल रेमेडी है जो धूप से झुलसी त्वचा को राहत देता है। 

WhatsApp Group Join Now

कैसे करें इस्तेमाल? 
डायटिशियन डा. पूजा ने बताया कि इसे इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है, आम के छिलके को अंदर की साइड से चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें. इसके बाद करीबन दस से 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें ताकि स्किन इसे सोख ले. इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें. हफ्ते में 2 से 3 बार ऐसा करने से आपको बेस्ट रिजल्ट्स मिलेंगे. ऐसा करने से स्किन हाइड्रेट और ब्राइट होती है. बेहतर सफाई के लिए आम के गूदे में चीनी मिलाकर एक नेचुरल स्क्रब तैयार करें, जो त्वचा को सॉफ्ट बनाता है। 

इसी के साथ अच्छी स्किन के लिए सूखे आम के छिलकों के पाउडर में मिल्क पाउडर, एलोवेरा और नींबू का रस मिलाकर फेस मास्क की तरह लगाएं. इसके अलावा, आम के गूदे को एप्पल साइडर विनेगर और पानी के साथ मिलाकर एक बेहतरीन टोनर बना सकते हैं, जो चेहरे के रोमछिद्रों को कसने में सहायता करता है।