एचएसएमएसआरयू हरियाणा का चौथा राज्य सम्मेलन में वर्ष 2026 से नई राज्य कमेटी का गठन
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
सिरसा। हरियाणा स्टेट मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स यूनियन, हरियाणा, एफएमआरएआई से संबद्ध, का चौथा राज्य सम्मेलन जाट धर्मशाला, सिरसा में उत्साह एवं एकजुटता के साथ सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में हरियाणा के विभिन्न यूनिटों से लगभग 130 प्रतिनिधियों एवं सदस्यों ने भाग लिया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि टीपू पोरिया, वाइस चेयरमैन, हरियाणा स्टेट फामेर्सी काउंसिल रहे। कार्यक्रम में एफएमआरएआई के वाइस प्रेसिडेंट शिव अवस्थी, जोनल कन्वीनर एफएमआरएआई मेकलियोड्स अरविंद कुमार, चेयरमैन डॉ. वीरेंद्र सिवाच तथा मदन लाल बजाज, होलसेल एसोसिएशन सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की। सम्मेलन में मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स से जुड़े विभिन्न मुद्दों, श्रमिक अधिकारों, संगठन की मजबूती तथा आने वाले समय की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन की एकजुटता एवं मजबूत संगठनात्मक ढांचा बेहद जरूरी है।
नई राज्य कमेटी का गठन:
सम्मेलन में वर्ष 2026 से नई राज्य कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी में राज्य चेयरमैन संदीप शर्मा, राज्य अध्यक्ष सुशील शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष यशपाल चौधरी, महासचिव नसीब सिंह संधू, उपाध्यक्ष प्रदीप, शमशेर सिंह राणा, नवनीत सिंगला एवं गगन टूटेजा, संयुक्त सचिव मनिंदर सिंह, अनुज अरोड़ा, दिनेश तनेजा एवं तरुण राणा, कोषाध्यक्ष नसीब पूनिया, कानूनी सलाहकार मनोज कुमार को मनोनीत किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत करने, सभी यूनिटों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स के अधिकारों के लिए मजबूती से संघर्ष करने का संकल्प लिया। सम्मेलन के दौरान संगठन की एकता को मजबूत करने और भविष्य के आंदोलनों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया गया। एचएसएमएसआरयू हरियाणा ने स्पष्ट किया कि मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स के हितों की रक्षा, श्रमिक अधिकारों की लड़ाई और मजबूत संगठन निर्माण के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
फोटो:
