home page

माधोसिंघाना पैक्स में महाप्रबंधक ने किया वीटा बूथ का शुभारंभ

General Manager inaugurates Vita booth at Madhosinghana PACS
 | 
General Manager inaugurates Vita booth at Madhosinghana PACS

 mahendra india news, new delhi
 गांव माधोसिंघाना में स्थित पैक्स शाखा में वीटा बूथ का शुभारंभ जिला सहकारी बैंक सिरसा के महाप्रबंधक ऋषिपाल ने किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए नए वीटा बूथ खोले जा रहे हैं। पैक्स (प्राथमिक कृषि सहकारी समिति) के माध्यम से स्थानीय स्तर पर लोगों को वीटा के दूध और अन्य उत्पाद आसानी से उपलब्ध कराए जाते हैं। भगवन्त शर्मा पैक्स मैनेजर ने बताया कि सहकारिता मन्त्रालय भारत सरकार व हरियाणा सरकार द्वारा पैक्सों को आर्थिक रूप करने के लिए अनेक कार्यों के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इसी के तहत माधोसिंघाना पैक्स में सामान्य सेवा केन्द्र व वीटा बूथ दोनों का शुभारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम में सन्तलाल पूनियां प्रधान, विनोद कुमार जान्दू सरपंच, रणधीर बैनीवाल, दलबीर सहारण, कुलदीप शर्मा, महावीर बिरड़ा, कुलदीप जान्दू, सुभाषचंद्र सैनी, सतबीर सैनी, रामभगत भांभू शाखा प्रबधंक बलवीर झोरड़ व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।