home page

न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन, अभी भी 176 रन पीछे, अंशुल कंबोज को मिली सफलता

 | 
news

mahendra india news, new delhi
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है। यह मैच काफी रोमांचक मोड़ पर है। सोमवार यानी कि 23 नवंबर 2026 को इस मुकाबले का पांचवा दिन है और पांचवें दिन इस मुकाबले का निर्णय होगा। न्यूजलेंड की टीम आधी वापस लौट चुकी है। समाचार लिखे जाने तक न्यूजलेंड दूसरी पारी में पांच विकट के नुकसान पर 80 ओवर में 183 रन बना चुकी है।

अंशुल कंबोज ने टॉम ब्लंडेल को आउट किया। उन्होंने 54 गेंदों पर 15 रनों की पारी खेली। इसी के साथ न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिर गए, यानी कि उनकी आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। अभी भी कीवी टीम इस मुकाबले में 169 रनों से पीछे चल रही है


एक ओर जहां टीम इंडिया पारी और रन से इस मैच को जीतना चाह रही है, वहीं न्यूजीलैंड की टीम पूरी कोशिश करेगी कि वह पांचवें दिन इस मैच को ड्रॉ की ओर ले जा सके।