home page

हरियाणा के अंकुश पंघाल बने कामनवेल्थ गेम्स चैंपियन, इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू को हराकर जीता गोल्ड

 | 
news

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के खिलाडिय़ों ने कामनवेल्थ गेम्स में धूम मचाई हुई है। इसी कड़ी में हिसार के गांव भेरियां के स्टार मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने कामनवेल्थ गेम्स में बढिय़ा प्रदर्शन करते हुए पुरुष 80 किलोग्राम वर्ग का गोल्ड जीत लिया। फाइनल मुकाबले में अंकुश ने इंग्लैंड के मुक्केबाज डिमेजी शिट्टू को हराकर देश की झोली में गोल्ड मेडल डाला। उनकी इस उपलब्धि से हरियाणा में खुशी की लहर है।

अंकुश ने पूरे चैंपियन में अच्छा प्रदर्शन किया है। क्वार्टर फाइनल में अंकुश ने स्काटलैंड के डैनियल नेल्सन को हराकर अंतिम 4 में जगह बनाई। इसके बाद सेमीफाइनल में कनाडा के जोशुआ ओफोरी को 5-0 के एकतरफा अंतर से मात देकर फाइनल में इंट्री की। फाइनल में भी उन्होंने शानदार मुक्केबाजी करते हुए इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।


कामन वेल्थ गेम्स में अंकुश की जीत का समाचार मिलते ही भेरियां गांव में जश्न शुरू हो गया। परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर व पटाखे फोडक़र खुशी मनाई। सारे गांव में रात्रि के समय उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए।

WhatsApp Group Join Now