home page

हरियाणा सचिन के गोल्डन पंच पर झूम उठा, मिताथल गांव में देर रात तक चलता रहा जश्न

 | 
Haryana rejoiced at Sachin's 'golden punch'; celebrations continued late into the night in Mitathal village

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के खिलाडिय़ों ने कामनवेल्थ गेम्स में धूम मचाई हुई है। ग्लास्गो के अंदर बाक्सिंग रिंग में जैसे ही रेफरी ने देश के सचिन सिवाच जूनियर का हाथ विजेता के रूप में ऊपर उठाया, इसके बाद तो हजारों किलोमीटर दूर हरियाणा प्रदेश ही नहीं भिवानी के गांव मिताथल में मानो दीपावली उतर आई।

बता दें कि पुरुष 60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में भारतीय सेना की महार रेजिमेंट के हवलदार सचिन ने 3-2 के कांटे के मुकाबले में विजय दर्ज कर कामनवेल्थ में खेलों का गोल्ड अपने नाम किया। अंतिम फैसला भारत के पक्ष में आते ही सारे गांव में जश्न शुरू हो गया।

इस जीत के साथ ही बिजेंद्र पहलवान, सुधीर (हरियाणा पुलिस), देवेंद्र उर्फ देवा, जगत मास्टर, राजेश सहित ग्रामीण एक-दूसरे को मिठाई खिलाते और वंदे मातरम, भारत माता की जयके नारे लगाते नजर आए। सचिन के कोच अनिल टेकराम और सोनू (DELHI) ने इसे सालों की तपस्या का रिजल्ट बताया।

वहीं टीवी के सामने सांसें थामे बैठे पिता अनिल सिवाच, माता सुमन, दादा जैल सिंह, दादा धूप सिंह, दादी सजनी देवी, बहन नेहा, चाचा पवन सिवाच और चाची ऋतु खुशी से झूम उठी। किसी की आंखों से गर्व के आंसू छलक पड़े तो किसी ने हाथ जोडक़र ईश्वर का धन्यवाद किया। कुछ ही मिनटों में घर मिठाइयों की खुशबू और बधाइयों की आवाजों से गूंज उठा।
 

WhatsApp Group Join Now