home page

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी को सीजन का बेस्ट स्ट्राइक रेट और ऑरेंज कैप का अवॉर्ड मिला

 | 
news
mahendra india news, new delhi

आईपीएल में 15 वर्ष के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को सीजन का 'बेस्ट स्ट्राइक रेट' (और ऑरेंज कैप) का अवॉर्ड मिला, वहीं मनीष पांडे को भी एक विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। आईपीएल 2026 के मुख्य अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट दी गई है। आपको बता दें कि वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स - 16 मुकाबले में 776 रन)बेस्ट स्ट्राइक रेट : वैभव सूर्यवंशी (236.32 के तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ) 

 फाइनल के बाद हुई अवॉर्ड सेरेमनी में अकेले उनका ही जलवा रहा. वैभव ने प्रतिष्ठित 'ऑरेंज कैप', 'मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर' और 'इमर्जिंग प्लेयर' समेत 5 बड़े पुरस्कार अपने नाम किए. इसके साथ ही उन्हें चमचमाती Tata Sierra कार और 35 लाख रुपये की कुल प्राइज मनी से भी नवाजा गया.

पर्पल कैप : कगिसो रबाडा 29 विकट, विशेष सम्मान : मनीष पांडे को मिला है। 


आईपीएल में इस खिलाड़ी के सिर सजी पर्पल कैप, भुवनेश्वर कुमार से जीती जंग 
आईपीएल में अनेक गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-2026 के खिताबी मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हरा ट्रॉफी जीत ली। 

इस मुकाबले के दौरान पर्पल कैप उस गेंदबाज को दी जाती है जिसने मौजूदा आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लिए हो। लीग के मुकाबलों के दौरान इसके हकदार बदलते रहते हैं, लेकिन फाइनल के बाद जो गेंदबाज सबसे अधिक विकेट लेने की सूची में पहले नंबर पर रहता है उसे ये कैप सौंपी जाती है। ऐसे में कगिसो रबाडा पहले स्थान पर रहे और उन्होंने पर्पल कैप पर अपना कब्जा जमाया है।

WhatsApp Group Join Now


कगिसोबने नंबर-1
आईपीएल में जीटी के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा इस दौड़ में सबसे आगे रहे। 17 मुकाबलों के बाद उनके खाते में 29 विकेट हैं। वहीं दूसरे नंबर पर आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार हैं। भुवी ने 16 मुकाबले में 28 विकेट लिए हैं। रबाडा और भुवी के बीच ही ये जंग थी क्योंकि इस लिस्ट में जो तीसरे नंबर का गेंदबाज है और जो इन दोनों को पीछे कर सकता था उसकी टीम दूसरे क्वालिफायर से ही बाहर हो गई थी। यह गेंदबाज हैं राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर। आर्चर ने 16 मुकाबले में 25 विकेट अपने नाम किए थे। 

वहीं चेन्नई के अंशुल कम्बोज भी पर्पल कैप की रेस में बने हुए थे। उन्होंने 14 मुकाबले में 21 विकेट अपने नाम किए। अगर उनकी टीम फाइनल तक आती तो संभवत: वह इस दौड़ में सबसे आगे होते। पांचवें नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा हैं। मलिंगा ने 15 मुकाबले में 20 विकेट अपने नाम किए हैं। हैदराबाद की टीम एलिमिनेटर में राजस्थान से हारकर बाहर हो गई थी।

आरसीबी पर करोड़ों की बरसात, देखें रनर्स-अप टीम को कितनी मिली धनराशि
आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार रात्रि को जीत लिया। आरसीबी और जीटी के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने जीटी को हराकर लगातार दूसरे आईपीएल सीजन में ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। 

बता दें कि मुकाबले में आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीबी की टीम ने मुकाबला अपने नाम किया।


इस मुकाबले के बाद आरसीबी पर हुई करोड़ों को बरसात
विजेता मुकाबले के बाद चैंपियन टीम आरसीबी पर करोड़ों की बरसात हुई। बता दें कि आईपीएल 2026 में बीसीसीआई ने कुल 46.5 करोड़ रुपये से अधिक का पुरस्कार दिया। चैपिंयन टीम आरसीबी को आईपीएल ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली। पिछली बार भी विजेता आरसीबी टीम को इतने ही रुपये मिले थे। वहीं, उपविजेता टीम को 13 करोड़ रुपये की राशि इनाम के रूप में मिली।

इसके अलावा प्लेऑफ तक पहुंचने वाली अंक तालिका की तीसरे और चौथे स्थान की टीमों को भी करोड़ों रुपये मिले। क्वालिफायर-2 मैच हारकर तीसरे स्थान पर रही राजस्थान रॉयल्स को 7 करोड़ रुपये, जबकि एलिमिनेटर मुकाबले से बाहर होकर चौथे स्थान पर रही सनराइजर्स हैदराबाद को 6.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली। 

देखें किस कितनी राशि मिली
प्लेयर ऑफ द मैच- 5 लाख रुपये
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन- 10 लाख रुपये
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन- कार
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच -एक लाख रुपये
फैंटसी किंग ऑफ द मैच-एक लाख रुपये
सुपर सिक्सेस ऑफ द मैच- एक लाख रुपये
ऑन द गो 4ह्य ऑफ द मैच- एक लाख रुपये
ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द मैच -एक लाख रुपये
फैंटसी किंग ऑफ द सीजन- 10 लाख रुपये
सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन-10 लाख रुपये
ऑन द गो 4ह्य ऑफ द सीजन-10 लाख रुपये

ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द सीजन-10 लाख रुपये
कैच ऑफ द सीजन- 10 लाख रुपये
फेयर प्ले अवॉर्ड-ट्रॉफी
पर्पल कैप-10 लाख रुपये
ऑरेंज कैप- 10 लाख रुपये
मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन-15 लाख रुपये
पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड- 50 लाख रुपये