home page

अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी अमित गुलिया को तमिल टाइटन्स ने 20.75 लाख में खरीदा

 | 
Tamil Thalaivas bought international volleyball player Amit Gulia for ₹20.75 lakh

mahendra india news, new delhi
शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के सुपर स्टूडेंट (पूर्व विद्यार्थी) और अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी अमित गुलिया अब वॉलीबॉल
चैंपियंस लीग में तमिल टाइटन्स की जर्सी में नजर आएंगे। आगामी महीने होने वाली चैंपियन लीग में अमित को 20 लाख 75 हजार रुपये में खरीदकर तमिल टीम ने अपने साथ जोड़ा है। अमित की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और शिक्षण संस्थान में खुशी का माहौल है। अमित का शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान से करीब लंबे समय से जुड़ाव रहा है।

उन्होंने दूसरी कक्षा में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल में दाखिला लिया था और बीए तक की पढ़ाई यहीं से पूरी की। इसी दौरान उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से वॉलीबॉल की बारीकियां सीखीं। मेहनत और निरंतर बेहतर प्रदर्शन के दम पर अमित ने पहले राष्ट्रीय और फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान कायम की। अमित के चैंपियंस लीग में चयन पर शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के प्रशासक चरणजीत सिंह इन्सां, हेड कोच डॉ. नवजीत भुल्लर, शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दिलावर सिंह, शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के प्रिंसिपल राकेश धवन इन्सां और वॉलीबॉल प्रशिक्षक अमित बुल्ला ने बधाई दी। उन्होंने अमित के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि संस्थान के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है।
 

 साउथ एशियन गेम्स में जीता गोल्ड, अंडर-21 टीम की संभाली कप्तानी
अमित गुलिया भारतीय वॉलीबॉल टीम का हिस्सा रहते हुए कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने दो एशियन गेम्स में भारत की ओर से हिस्सा लिया। साउथ एशियन गेम्स में भारतीय टीम के साथ गोल्ड मेडल जीतने में भी योगदान दिया। वहीं अंडर-21 वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए भारतीय टीम को सिल्वर मेडल दिलवाया। फिलहाल अमित 4 से 13 सितंबर तक कोरिया-जापान में खेली जा रही एवीसी मेंस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम की ओर से खेल रहे हैं। खेल के साथ वे इनकम टैक्स विभाग, दिल्ली में भी कार्यरत हैं।

WhatsApp Group Join Now