IPL 2026, राजस्थान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला
IPL 2026: Rajasthan won the toss and decided to bat first
आईपीएल-2026 में आरसीबी की टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। अब प्लेऑफ का रोमांच चरम पर है और शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालिफायर मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है। गुजरात के खिलाफ होने वाले मुकाबले में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर सभी की निगाहें रहने वाली हैं। उन्होंने एलिमिनेटर मुकाबले में भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 97 रन बनाए थे। मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम को फाइनल में 31 मई को आरसीबी से मुकाबला होगा।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा।
आपको बता दें कि गुजरात टाइटंस पहले क्वालिफायर मुकाबले में आरसीबी के हाथों बुरी तरह हार गई थी। जिस कारण से उन्हें अब क्वालिफायर-2 खेलना पड़ रहा है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार अंदाज में जीत हासिल कर इस स्टेज तक पहुंची है। राजस्थान रॉयल्स के ऐसे में हौंसले काफी बुलंद हैं।
राजस्थान की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। वैभव सूर्यवंशी के रूप में उनके पास धमाकेदार ओपनर है जो किसी भी वक्त दूसरी टीम के गेंदबाजों की लय बिगाड़ सकते है। वहीं, जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर जैसे घातक गेंदबाज भी राजस्थान के पास हैं।
गुजरात की टीम भी कम नहीं
वहीं, गुजरात की बल्लेबाजी भी कम नहीं है, हालांकि पिछले मुकाबले में टीम बिखर गई थी, लेकिन उनके पास जो बल्लेबाज हैं वह कभी भी वापसी कर सकते हैं। टीम के पास कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज भी हैं जबकि मिस्ट्री स्पिनर राशिद खान भी मैच का पासा पलटने में सक्षम हैं।
लेनी होगी जिम्मेदारी गिल को
गुजरात के कप्तान शुभमन गिल बल्ले से तो खूब रन बना रहे हैं, लेकिन जब उनके सामने बड़ी जिम्मेदारी होती है, वह दबाव ले जाते हैं। धर्मशाला में खेले गए पहले क्वालिफायर मैच में जब टीम संकट में थी तो गिल महज 2 रन बनाकर भुवनेश्वर की गेंद पर गैर जिम्मेदार तरीके से शॉट खेलकर बोल्ड हो गए थे।
पिछले सीजन भी उनकी कप्तानी में गुजरात प्लेऑफ में पहुंची थी। तब एलिमिनेटर मुकाबले में कप्तान गिल केवल एक रन बनाकर अहम मौके पर विकेट दे बैठे थे। अब टीम के सामने बड़ी चुनौती है। इस मुकाबले में हार मिली तो उन्हें बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा।
