IPS Success Story: फिटनेस में देते है बड़े बड़े सितारों को मात, सबसे कम उम्र में IPS बनने बना चुके है रिकार्ड, जाने इनकी सफलता की कहानी
mahendra india news, new delhi
IPS Sachin Atulkar Success Story: IPS सचिन अतुलकर के बारे में बताया जाये तो यह देश के सबसे मशहूर और फिट पुलिस ऑफिसर्स में से एक माने जाते है। अपनी इस फिटनेस से वह बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ (Bollywood Celebrities) को मात दे देते हैं। सचिन को सबसे कम उम्र में ACP के पद पर प्रमोट किया गया है। वह फिलहाल मध्य प्रदेश कैडर में तैनात हैं। जानिए आईपीएस सचिन अतुलकर की सक्सेस स्टोरी और वर्कआउट रूटीन
आईपीएस सचिन अतुलकर का जन्म 8 अगस्त 1984 को हुआ था (IPS Sachin Atulkar Birthday). सचिन अतुलकर साल 2007 में मात्र 23 साल की उम्र में आईपीएस अधिकारी बन गए थे. उनके नाम पर सबसे कम उम्र में आईपीएस अधिकारी बनने का रिकॉर्ड दर्ज है (Youngest IPS Officer). वह अपनी फिटनेस और वर्कआउट रूटीन के लिए मशहूर हैं.
सबसे हैंडसम पुलिस ऑफिसर
आईपीएस सचिन अतुलकर के नाम पर कई रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं. वह सबसे कम उम्र में डीआईजी (DIG) बने थे. फिलहाल वह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एसीपी (ACP) के पद पर तैनात हैं. उन्हें सबसे हैंडसम पुलिस ऑफिसर कहा जाता है.
