home page

आम खाने के सही तरीके और सही समय का ध्यान रखना जरूरी, आम खाने के 6 बड़े लाजवाब फायदें

 | 
news

mahendra india news, new delhi

गर्मी के मौसम में बाजारों में अनेक किस्मों के आम बेचे जा रहे हैं। हर कोई अपने घर पर आम लाकर खा रहा है। आम खाने के फायदे जितने अधिक हैं, उतना ही जरूरी है इसे सही मात्रा और सही वक्त पर खाना। क्योंकि इसके अधिक सेवन करने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए आम खाने के सही तरीके और सही समय का ध्यान रखना भी ज़रूरी है।


आम खाने के फायदे
आम लाजवाब नहीं होता, बल्कि यह कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर एक हेल्दी फल भी है। आम में मौजूद विटामिन सी और इम्युनिटी और स्किन हेल्थ के लिए बेहद जरूरी होते हैं, जबकि फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है।

सही मात्रा में आम का सेवन करने से इम्युनिटी बेहतर होती है, पाचन सुधरता है और त्वचा भी स्वस्थ बनी रहती है। 

आम खाने के स्वास्थ्य लाभ:

1. इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
आम में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। इससे संक्रमण और मौसमी रोगों से बचाव में सहायता करता है। 

2. पाचन को अच्छा बनाता है
इसी के साथ ही आम में फाइबर और एंजाइम्स होते हैं, जो पाचन प्रक्रिया को आसान बनाते हैं। यह कब्ज, गैस और अपच जैसी परेशानियों में राहत दे सकता है।

WhatsApp Group Join Now

3. आंखों के लिए फायदेमंद
वहीं आम में विटामिन ्र पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाता है और ड्राई आई जैसी परेशानियोंं से बचाव करता है।

4. त्वचा और बालों को हेल्दी बनाता है
गर्मी के मौसम के अंदर आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और बालों को मजबूत करने में मदद करते हैं।

5. दिल के लिए अच्छा
इसी के साथ ही पोटैशियम और फाइबर की मौजूदगी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और दिल को स्वस्थ रखने में सहायता करता है। 

6. वजन बढ़ाने में सहायक
अगर आप हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आम एक अच्छा विकल्प है क्योंकि इसमें नैचुरल शुगर और कैलोरी होती है।

अधिक आम खाने के नुकसान क्या हैं? 
जहां आम के फायदे कई हैं, वहीं अधिक या गलत तरीके से खाने पर कुछ नुकसान भी हो सकते हैं:

आपका वजन बढ़ सकता है: 
आम में शुगर और कैलोरी ज्यादा होती हैं, इसलिए अधिक मात्रा में खाने से वजन बढ़ सकता है।
ब्लड शुगर बढ़ सकता है: डायबिटीज के मरीजों को आम का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।
पेट से जुड़ी परेशानी, अधिका आम खाने से गैस, ब्लोटिंग या दस्त जैसी समस्या हो सकती है, खासकर अगर इसे खाली पेट या ज्यादा मात्रा में खाया जाए।
स्किन एलर्जी या पिंपल्स: कई व्यक्तियों में आम ज्यादा खाने से गर्मी बढ़ सकती है, इससे पिंपल्स या स्किन एलर्जी हो सकती है।
गले में खराश: इसी के साथ बहुत अधिक आम खाने से कुछ लोगों को गले में खराश या जलन महसूस हो सकती है।

आम कब खाना चाहिए? 
आम खाने का सही वक्त जानना उतना ही जरूरी है जितना इसके लाभ जानना:
दोपहर के वक्त खाना सबसे बेहतर होता है: इस वक्त पाचन तंत्र सक्रिय रहता है, इससे आम आसानी से पच जाता है।
खाने के 1-2 घंटे बाद खाना अच्छा रहता है: इससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता और पाचन भी अच्छा रहता है।
वर्कआउट के बाद भी खा सकते हैं: यह तुरंत ऊर्जा देने में सहायता करता है।
रात्रि में खाने से बचें:  रात्रि के समय में आम खाने से पाचन धीमा हो सकता है और शुगर लेवल बढ़ सकता है।

आम के छिलके फेंके नहीं, बड़े काम की चीज है ये,  यह नुस्खा देगा पार्लर जैसा निखार, टैनिंग और पिंपल्स से भी मिलेगी जल्द राहत
वैसे देख्खे तो गर्मी के मौसम में आम खाने का मजा तो हम सब लेते हैं, लेकिन जिस छिलके को आप डस्टबिन में फेंक देते हैं, वह असल में आपकी स्किन के लिए किसी लग्जरी फेशियल से कम नहीं है।


आपको बता दें कि महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स पर हजारों खर्च करने के बजाय, इस बार आम के छिलकों का प्रयोग करके देखें. यह न सिर्फ पॉकेट-फ्रेंडली है, बल्कि आपकी त्वचा को वह नेचुरल ग्लो देगा जिसकी आप तलाश में हैं। 


बता दें कि आम के गूदे खाकर छिलके फेंक देते हैं, जबकि असली खजाना इसके छिलकों में छिपा होता है. आम के छिलके विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और नेचुरल एंजाइम्स से भरपूर होते हैं. यह तत्व स्किन को अंदर से पोषण देते हैं और उसे हेल्दी बनाए रखने में सहायता करते हैं. इसे अपनी ब्यूटी रूटीन का हिस्सा बनाकर आप डल स्किन में नई जान फूंक सकते हैं। 

इसी के साथ ही आपका चेहरा बिना मेकअप के भी चमके? आम के छिलके में मौजूद विटामिन सी स्किन को ब्राइट और ग्लोइंग बनाने का काय करते है। यह चेहरे की डलनेस और थकान को कम करके उसे एक फ्रेश लुक देता है, इसका रोजाना प्रयोग से आपको अपनी रंगत में साफ फर्क नजर आने लगेगा गर्मियों की सबसे बड़ी टेंशन सन टैनिंग होती है. आम का छिलका एक बेहतरीन नेचुरल रेमेडी है जो धूप से झुलसी त्वचा को राहत देता है। 

कैसे करें इस्तेमाल? 
डायटिशियन डा. पूजा ने बताया कि इसे इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है, आम के छिलके को अंदर की साइड से चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें. इसके बाद करीबन दस से 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें ताकि स्किन इसे सोख ले. इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें. हफ्ते में 2 से 3 बार ऐसा करने से आपको बेस्ट रिजल्ट्स मिलेंगे. ऐसा करने से स्किन हाइड्रेट और ब्राइट होती है. बेहतर सफाई के लिए आम के गूदे में चीनी मिलाकर एक नेचुरल स्क्रब तैयार करें, जो त्वचा को सॉफ्ट बनाता है। 

इसी के साथ अच्छी स्किन के लिए सूखे आम के छिलकों के पाउडर में मिल्क पाउडर, एलोवेरा और नींबू का रस मिलाकर फेस मास्क की तरह लगाएं. इसके अलावा, आम के गूदे को एप्पल साइडर विनेगर और पानी के साथ मिलाकर एक बेहतरीन टोनर बना सकते हैं, जो चेहरे के रोमछिद्रों को कसने में सहायता करता है।