home page

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में खेलने का सपना देख रही फेफाना की किरण, रोजाना कर रही कड़ी मेहनत

 | 
news

mahyendra india news, new delhi

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की नोहर तहसील के गांव फेफाना की बेटी किरण भारतीय महिला क्रिकेट टीम में खेलने का सपना संजोए हुए है। नेहरू चिल्ड्रन स्कूल फेफाना में 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही किरण ने अंडर-17 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव ढूकड़ा में आयोजित मीडिया प्रीमियर लीग (MPL) प्रतियोगिता के दौरान मीडिया से बातचीत में ऑलराउंडर खिलाड़ी किरण ने बताया कि उसे क्रिकेट खेलने की प्रेरणा अपने भाई अमित कुमार से मिली। उसका भाई अमित क्रिकेट खेलने का शौकीन है। उसे देखकर किरण के मन में भी क्रिकेट के प्रति जुनून पैदा हुआ और उसने इस खेल में आगे बढ़ने का फैसला किया।

किरण ने बताया कि उसका सबसे बड़ा सपना भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाकर देश का प्रतिनिधित्व करना है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए वह प्रतिदिन मैदान पर कड़ी मेहनत और अभ्यास कर रही है।

किरण का कहना है कि मेहनत और लगन के दम पर वह अपने सपने को साकार करना चाहती है। अंडर-17 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के बाद उसका आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वह क्रिकेट में लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत है।

WhatsApp Group Join Now