home page

Monsoon: मानसून आने से पहले कर लें यह 5 काम, वरना होगा ये भारी नुकसान...

 | 
 Monsoon: मानसून आने से पहले कर लें यह 5 काम, वरना होगा ये भारी नुकसान...
 Monsoon: मानसून की एंट्री होने वाली है। मौसम विभाग ने इस बार ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है। बरसात के मौसम में गर्मी से राहत तो मिलती है लेकिन मानसून अपने साथ कई परेशानियां भी लेकर आता है। मानसून में इन्फेक्श, वॉटर बॉर्न डिजीज और मौसमी बुखार का भी खतरा बढ़ जाता है। आज हम आपको 5 ऐसे काम बताने जा रहे हैं जो मानसून आने से पहले ही कर लें।

1. सफाई पर ध्यान दें

मॉनसून में वातावरण में नमी बढ़ जाती है, जो बैक्टीरिया और वायरस के पनपने के लिए अनुकूल होती है। इसलिए घर की साफ-सफाई पर खास ध्यान देना जरूरी है। किचन और बाथरूम को नियमित रूप से साफ करें। कूलर में मच्छर न पनपे, इसके लिए मिट्टी का तेल पहले ही खरीद लें। जब बरसात आ जाए तब खाने-पीने की चीजों को ढक कर रखें और किसी भी तरह के संक्रमण से बचने के लिए फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोएं।

2. साफ पानी
मानसून के दौरान पीने के पानी का खास ध्यान रखना जरूरी है।  या तो पानी को उबाल कर ही पिएं या फिर वॉटर प्यूरीफायर का उपयोगा करें। बरसात से पहले वॉटर फिल्टर, मटके,  वॉटर प्यूरीफायर, पानी की टंकी वगैरह को अच्छी तरह साफ कर लें।

3. डाइट सही रखें
मानसून से पहले अपने खाने-पीने की आदत में बदलाव कर लें। ऐसे चीजों का सेवन करें जिससे इन्फेक्शन का खतरा कम हो और इम्यूनिटी बूस्ट हो सके। ताजा और हल्के भोजन का सेवन करें।

4. मच्छरों से बचाव

मॉनसून या इससे पहले का मौसम मच्छरों के प्रजनन के लिए सबसे अनुकूल होता है। इससे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। मच्छरों से बचने के लिए अपने घर और उसके आसपास पानी जमा न होने दें। मच्छरदानी, मच्छर भगाने वाले स्प्रे और क्रीम का उपयोग करें। पूरी आस्तीन के कपड़े जमा कर लें। साथ ही खिड़कियों और दरवाजों पर मच्छर को रोकने के लिए जाली लगाएं।

WhatsApp Group Join Now

5. तालाब और फाउंटेन की सफाई कराएं

तालाब और फाउंटेन में अक्सर डेंगू और मलेरिया के मच्छर पनपने लगते हैं, ऐसे में इनकी सफाई करानी जरूरी है। आप चाहें तो इमनें ऐसे मछलियों को रख सकते हैं जो मच्छरों का लार्वा खा लेते हैं और हमें बीमारियों से बचाते हैं।