आईपीएल 2026 में आज मुंबई इंडियंस व सनराइजर्स हैदराबाद का होगा मुकाबला, इस टीम का पलड़ा भारी
2026 आईपीएल में मंगलवार रात्रि को राजस्थान ने पंजाब को हरा दिया। आईपीएल में आज बुधवार को पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस का वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से मुकाबला करेगी।
मौजूदा आईपीएल में मुंबई की टीम लय पाने के लिए संघर्ष कर रही है। टीम 7 मैचों में सिर्फ 2 जीत के साथ 9वें नंबर पर है। 23 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 103 रनों से हार के बाद वे इस मुकाबलें में उतरेंगे।
हार्दिक पांड्या की टीम पॉइंट्स टेबल पर 9वें स्थान पर है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने शुरुआती चार मुकाबले में से सिर्फ एक जीतने के बाद, उन्होंने लगातार 4 विजय दर्ज की हैं, जिससे वे पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
जैसे-जैसे आईपीएल का दौर आगे बढ़ रहा है, मुंबई पॉइंट्स के लिए बेताब होगी, और रोहित शर्मा की संभावित वापसी से उनकी बैटिंग लाइनअप को एक बड़ा सहारा मिलेगा। हालांकि, हैदराबाद का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा, खासकर कप्तान पैट कमिंस की शानदार वापसी के बाद।
संभावित प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस की टीम में विकटकीपर क्विंटन डी कॉक, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, कप्तान हार्दिक पांड्या , तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम गज़ऩफऱ, अश्विनी कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, कप्तान पैट कमिंस, शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंज, ईशान मलिंगा
इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रेविस हेड
