आईपीएल में आज पंजाब किंग्स से होगा मुंबई इंडियंस का मुकाबला, मुंबई को जीत की दरकार
आईपीएल में एक से बढक़र एक मुकाबले हो रहे हैं। आईपीएल में बुधवार रात्रि को आरसीबी ने लखनऊ को पांच विकट से हराकर मुकाबला जीता। आईपीएल में आज वीरवार यानि 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस का पंजाब किंग्स से मुकाबला होगा।
मुंबई इंडियंस की टीम स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की संभावित अनुपस्थिति के बावजूद अजेय चल रही पंजाब किंग्स की कड़ी चुनौती का डटकर सामना करके वापस पटरी पर लाने की कोशिश करेगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विरुद्ध पिछले मुकाबले के दौरान हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण रोहित लंगड़ाते हुए ग्राउंड से बाहर चले गए थे।
मुंबई को विजय की दरकार
आईपीएल में मुंबई को जीत की दरकार है और ऐसे में यह देखना होगा कि रोहित इस मुकाबले के लिए उपलब्ध रहते हैं या नहीं। मुंबई को अगर वापसी करनी है तो उसके सभी खिलाड़ियों को अपना योगदान देना होगा। मुंबई ने पिछले 13 सत्र में पहली बार अपना शुरुआती मुकाबला जीता था लेकिन इसके बाद उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। मुंबई इंडियंस का पावरप्ले में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और उसे इस क्षेत्र में काम करने की जरूरत है।
बुमराह अभी विकेटों से दूर
आईपीएल में मुंबई के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को उसने 4 मैचों में पहले 6 ओवरों के महत्वपूर्ण चरण में केवल 3 विकेट लिए हैं। इसमें राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध बरसात से प्रभावित मुकाबले भी शामिल है जिसमें पावरप्ले 3.2 ओवर का था। जसप्रीत बुमराह रन रोकने में तो सफल रहे हैं, लेकिन यह स्टार भारतीय तेज गेंदबाज अब तक चार मैचों में विकेट नहीं ले पाया है। ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पंड्या जैसे अनुभवी गेंदबाजों की मौजूदगी के बावजूद मुंबई इंडियंस की गेंदबाज अभी तक प्रभावित नहीं कर पाए हैं।
मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा भी शामिल हैं, जिन्होंने काफी हद तक निराश किया है। भारत की टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार ने एक अर्धशतक लगाया है लेकिन तिलक ने अब तक 20, 00, 14 और 01 रन ही बनाए हैं।
पंजाब का बढिय़ा प्रदर्शन
आईपीएल में पिछले सत्र की तरह श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली पंजाब किंग्स ने एक बार फिर अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा है और उसे हराना आसान नहीं होगा। पंजाब के बल्लेबाजों ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। इसका एक नमूना सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध पिछले मुकाबले में देखने को मिला जिसमें उसने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 93 रन बनाए थे।
प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य की जोड़ी खतरनाक नजर आ रही है, जबकि अय्यर के आत्मविश्वास और कूपर कोनोली के आने से उसकी टीम और भी मजबूत हो गई है।
मुंबई इंडियंस की टीम
कप्तान हार्दिक पांड्याख्, विकेटकीपर क्विंटन डिकाक, रियान रिकेलटन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कार्बिन बॉश, दानिश मालेवार, राबिन मिंज (विकेटकीपर), विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडे, मो इजहार, रघु शर्मा।
पंजाब किंग्स की टीम में
कप्तान श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, हरनूर सिंह, विकटकीपर प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह ओमरजई, कूपर कोनोली, मार्को जेनसेन, मुशीर खान, मिशेल ओवेन, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, प्रवीण दुबे, बेन द्वारशुइस, लाकी फग्र्यूसन, हरप्रीत बराड़, विशाल निशाद, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर।
