home page

हरियाणा के सभी जिलों में 7 अगस्त को नीरज चोपडा जेवलिन दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा

 | 
news

mahendra india news, new delhi
दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने कहा एथलेटिक्स हरियाणा ने कहा कि खंडरा पानीपत निवासी नीरज चोपडा ने 2020 कामनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता बनकर एथलेटिक्स खेल के क्षेत्र में नया भारतीय इतिहास लिखा है, इसलिए हरियाणा राज्य के सभी जिलों में नीरज चोपडा जेवलिन दिवस को मनाने के लिए राज्य के सभी जिला अध्यक्षों और सचिवों को भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के नियम अनुसार आदेश जारी कर दिए गए हैं।


सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि ओलम्पिक गेम्स 2020 के स्वर्ण पदक विजेता जेवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपडा पानीपत ने  पदक विजेता ट्रैक एंड फील्ड एथलेटिक्स खेल में भारत देश को पहला स्वर्ण पदक देकर विश्व पटल पर भारत देश और हरियाणा राज्य का नाम रोशन किया था।

प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ एवं मान्यता प्राप्त राज्य खेल संघों के द्वारा नीरज चोपडा पानीपत जेवलिन थ्रो इवेंट स्वर्ण पदक विजेता बनने पर भारत वर्ष के सभी राज्यों में 7 अगस्त को जेवलिन दिवस के रूप में भव्य आयोजन कर मनाया जाता रहा है, भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने 2026 में यह निर्णय लिया है कि 2026 में भारत देश के सभी राज्यों में जेवलिन दिवस को पूरी तन्मयता के साथ मनाया जाए। जेवलिन दिवस मनाने के लिए सभी राज्यों और जिलों को लिखित रूप में दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now