home page

आईपीएल 2026 में आज पंजाब किंग्स का केकेआर से मुकाबला, कैसी है ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच

 | 
आईपीएल में आज पंजाब किंग्स का केकेआर से मुकाबला, कैसी है ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच
mahendra india news, new delhi

IPL 2026 में एक से बढक़र एक मुकाबले हो रहे हैं। आज सोमवार को पंजाब किंग्स का KKR से मुकाबला होने जा रहा है। 
दोंनों टीमों का मुकाबला ईडन गार्डन्स के मैदान पर होगा। केकेआर अपने घरेलू मैदान पर इस सीजन की पहली जीत दर्ज करने के लिए उतरेगी। इसी के साथ ही पंजाब किंग्स अपनी जीत की लय को इस मैचमें भी बरकरार रखना चाहेगी। 


पंजाब की बैटिंग अच्छी 
पंजाब किंग्स का बल्लेबाजी क्रम अच्छा चल रहा है। पंजाब किंग्स ने CSK के खिलाफ 210 रनों के लक्ष्य को आसानी से 18.4 ओवर में हासिल कर लिया था। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह पंजाब किंग्स को अच्छी शुरुआत देने में कामयाब हो रहेे हैं।  कप्तान श्रेयस अय्यर भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 50 रन बनाए थे। हालांकि, CSK के खिलाफ पंजाब किंग्स के गेंदबाज लय से भटके हुए नजर आए थे। अर्शदीप सिंह ने बिना कोई विकेट चटकाए 4 ओवर में 41 रन दिए थे। इसी के साथ ही जेवियर बार्टलेट ने 4 ओवर में एक विकेट लेकर 48 रन खर्च किए थे। मार्को जानसेन और विजयकुमार वैशाक भी लाइन एंड लेंथ से जूझते दिखाई दिए थे।


केकेआर 2 मैच हारी
इस IPL 2026 में KKR की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में KKR को अब तक खेले दोनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ केकेआर के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। एसआरएच से मिले 227 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए केकेआर की पूरी टीम 161 रन बना सकी थी। अंगकृष रघुवंशी और फिन एलन ने अच्छी बल्लेबाजी की है, लेकिन कप्तान रहाणे और कैमरून ग्रीन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं।

WhatsApp Group Join Now


कैसी है पिच 
आज दोनों टीमों का मुकाबला ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होगा। इस मैदान की पिच बल्लेबाजी के मुफीद माना जाता है। इस ग्राउंड पर जमकर चौके-छक्के लगते हैं और बड़ा स्कोर बनते हैं। ईडन गार्डन्स में पहली पारी का औसतन स्कोर 163 रन रहा है, जबकि दूसरी इनिंग का औसत स्कोर 144 रन है।


मौसम की रिपोर्ट के अनुसार केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मैच में बरसात होने की आशंका काफी कम है। हालांकि, ग्राउंड के आसपास बादल छाए रहने की संभावना है। आज के दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, KKR और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले में बारिश होने की आशंका काफी कम है। हालांकि, मैदान के आसपास बादल छाए रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।