home page

आईपीएल में आज आरसीबी का दिल्ली से मुकाबला, बेंगलुरु की कठिन चुनौती, इन खिलाडिय़ों से जीत की उम्मीद

 | 
news
Mahendra india news, new delhi

आईपीएल में एक से बढक़र एक मुकाबले देखने को मिल रहा है। आईपीएल में शुक्रवार रात्रि को गुजरात की टीम ने चेन्नई को हरा दिया। आईपीएल में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ मुकाबला होगा। आरसीबी होने वाले मैच में भी अपना दबदबा बनाए रखने की कोशिश करेगी। बता दें कि RCB की टीम में अभी तक सारा ध्यान विराट कोहली पर केंद्रित रहा है और इस दिग्गज बल्लेबाज ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया है।


आरसीबी की टीम में कप्तान रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, फिल सॉल्ट और टिम डेविड ने इस सत्र में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से अच्छी छाप छोड़ी है। पाटीदार 5 मुकाबले में 21 छक्के लगाकर शीर्ष पर काबिज हैं। वहीं विपरीत दिल्ली के बल्लेबाज अभी तक जूझते रहे हैं और वह सामूहिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

इस IPL में DELHI के पास केएल राहुल, पाथुम निसांका, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर और नीतीश राणा जैसे कुछ अनुभवी बल्लेबाज हैं, लेकिन उनमें से कोई भी अब तक लगातार बढिय़ा प्रदर्शन नहीं कर पाया है। युवा बल्लेबाज समीर रिजवी ने ही कुछ हद तक जुझारूपन दिखाया है। उन्होंने 2 अर्धशतक बनाए हैं लेकिन उनके प्रदर्शन में भी निरंतरता का अभाव है।

WhatsApp Group Join Now

दिल्ली ने अभी तक मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ विजय हासिल की है और यह दोनों टीम भी उसी की तरह संघर्ष कर रही है। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने इस सत्र में अभी तक निराशाजनक प्रदर्शन ही किया है। उन्होंने 4 मुकाबले में सिर्फ 3 विकेट लिए हैं और उतने ही रन बनाए हैं।

दिल्ली की गेंदबाजी में भी निरंतरता का अभाव स्पष्ट नजर आ रहा है। बाएं हाथ की कलाई की स्पिनर कुलदीप यादव पूरी तरह से लय में नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने प्रति ओवर करीबन दस रन देते हुए सिर्फ 3 विकेट लिए हैं, जबकि तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और टी नटराजन भी टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं।

इस IPL में दोनों टीमों के खिलाड़ी 
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम कप्तान रजत पाटीदार, विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रासिख डार, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, भुवनेश्वर कुमार, जार्डन काक्स, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।

दिल्ली कैपिटल्‍स की टीम में कप्तान अक्षर पटेल, केएल राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, पाथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, विप्रज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय,  अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, आकिब नबी डार, नीतीश राणा, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी नगिदी, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव।