home page

अंतर सैनिक स्कूल गेम्स में सैनिक स्कूल खारा खेड़ी के धावकों का दबदबा

 | 
https://www.sainikschoolkharakheri.in/

mahendra india news, new delhi 

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल नेशनल गेम्स 'ग्रुप ए' का भव्य आयोजन सैनिक स्कूल नगरोटा( जम्मू कश्मीर) में किया गया। इसमें उत्तरी क्षेत्र के आठ सैनिक स्कूलों ने हिस्सा लिया जिनमें चार पुराने सैनिक स्कूल (कुंजपुरा, कपूरथला, नगरोटा एवं सुजानपुर टीरा) और चार नए सैनिक स्कूल (खारा खेड़ी, नाभा, कुरुक्षेत्र एवं हमीरपुर) शामिल थे। इन खेलों में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल के जूनियर एवं सब जूनियर लड़के एवं लड़कियों के मुकाबले हुए। इस दौरान खेलों के अलावा अंग्रेजी वाद विवाद और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं मैं सैनिक स्कूल खारा खेड़ी के धावकों ने लड़के एवं लड़कियों के वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए  एथलेटिक्स चैंपियन की  ट्रॉफी जीती।https://www.sainikschoolkharakheri.in/

 सैनिक स्कूल खारा खेड़ी के कैडेट्स ने बास्केटबॉल गर्ल्स एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उपविजेता ट्रॉफी जीती। स्कूल के बास्केटबॉल लड़कों की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

 एथलेटिक्स में कुल 18 इवेंट्स हुए, जिनमें से सैनिक स्कूल खारा खेड़ी के कैडेट्स ने कुल 16 पदक जीते। इनमें 08 स्वर्ण , 07 रजत एवं 01 कांस्य पदक शामिल है। स्कूल कैडेट खुशी चौधरी को जूनियर गर्ल्स में सर्वश्रेष्ठ धावक, कैडेट भानु प्रताप को सब जूनियर बॉयज में सर्वश्रेष्ठ धावक एवं कैडेट दीक्षा गुप्ता को बेस्ट बास्केटबॉल खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया।

स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का फूल मालाएं पहनाकर और फूलों की वर्षा करके जोरदार स्वागत किया गया। इन विजेताओं के लिए विशेष सम्मान सभा का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल प्रशासन की तरफ से स्कूल संचालिका डॉ० ज्योत्स्ना एवं कर्नल डीवी नेहरा (रिटायर्ड) ने राष्ट्रीय सैनिक स्कूल प्रतियोगिता के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। जो भी कैडेट्स अपने-अपने इवेंट्स में प्रथम स्थान पर आए, उन्हें ग्रुप ए की तरफ से अंतर समूह ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रतियोगिता के लिए चुना गया। 

WhatsApp Group Join Now

स्कूल चेयरमैन डॉ० युद्धवीर सिंह, स्कूल संचालिका डॉ० ज्योत्स्ना, स्कूल प्रशासक श्री विक्रमादित्य, सैनिक स्कूल कमांडेंट कर्नल (डॉ०) डीवी नेहरा (रिटायर्ड) ने कैडेट्स के इस बेहतरीन प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस शानदार प्रदर्शन के लिए स्कूल चेयरमैन डॉ० युद्धवीर सिंह एवं कर्नल नेहरा ने नायब सूबेदार देवेंद्र सिंह (रिटायर्ड),हवलदार सोनवीर (रिटायर्ड), हवलदार रतिराम (रिटायर्ड), कोच योगेश एवं वाद विवाद प्रतियोगिता के लिए सीनियर अध्यापिका संजुक्ता और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए श्री रोहित नांदल के योगदान की भरपूर प्रशंसा की और उन्हें धन्यवाद प्रेषित किया।