home page

सिरसा का लाल, दुबई में मचाएगा धमाल, एशिया कप इंडिया-19 में हुआ कनिष्क चौहान का चयन

 | 
Sirsa's son will create a stir in Dubai, Kanishk Chauhan selected in Asia Cup India-19

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। आगामी 12 दिसंबर से दुबई में आरंभ होने वाली अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप में भारतीय टीम में सिरसा के लाल कनिष्क चौहान के चयन पर सिरसाा का प्रत्येक खेल प्रेमी फूला नहीं समा रहा है। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अनिरुद्ध चौधरी, सिरसा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. वेद बेनीवाल, कनिष्क के प्रशिक्षक जसकरण सिंह की खुशी का पारावार नहीं है।

काबिलेजिक्र है कि हरियाणा क्रिकेट 19 के कप्तान रह चुके कनिष्क चौहान अब से पूर्व अंडर-19 क्रिकेट में ऑस्टे्रलिया व इंग्लेंड में भी अपनी शानदार प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं। अब एक बार फिर कनिष्क चौहान गेंद व बल्ले से दुबई में एक बार फिर भारत की शान बढ़ाने के लिए जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। पुरुष अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व आयुष म्हात्रे करेंगे।


सीनियर क्रिकेट टीम में भी जगह बनाएगा कनिष्क
सिरसा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. वेद बेनीवाल व कनिष्क के प्रशिक्षक जसकरण सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि कनिष्क चौहान की प्रतिभा व एसोसिएशन द्वारा उचित मंच प्रदान किए जाने का ही परिणाम है कि आज सिरसा का छोरा अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप में भारत के लिए पसीना बहाएगा। उन्होंने पुरजोर कहा कि ऑलराउंडर कनिष्क के लिए अभी सफलता की उड़ान केवल यहीं तक सीमित नहीं है बल्कि उन्हें उम्मीद है कि वह अपनी एकाग्रता व श्रेष्ठता के आधार पर आने वाले समय में भारत की सीनियर टीम में भी जगह बनाएगा। 

WhatsApp Group Join Now