home page

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के विद्यार्थियों ने आईएनटीएसओ लेवल-2 के फाइनल में रचा इतिहास 126 विद्यार्थियों का हुआ चयन, प्राचार्या ने किया सम्मानित

 | 
  Sri Chaitanya Techno School students made history in the INTSO Level 2 finals. 126 students were selected and honored by the Principal.


सिरसा। यहां के मोरीवाला स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के विद्यार्थियों ने आईएनटीएसओ लेवल -2 की फाइनल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इस परीक्षा में विद्यालय के कुल 126 विद्यार्थियों का चयन हुआ, जिनमें बहुत से छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किए।

इसी कड़ी में छात्र विहान गर्ग ने ग्रैंड प्राइज में लैपटॉप, गोल्ड मेडल एवं मेरिट सर्टिफिकेट हासिल किया। गविश पाहवा ने प्रथम पुरस्कार में टैब ,गोल्ड मेडल और सर्टिफिकेट तथा भाविक चावला ने द्वितीय पुरस्कार में स्मार्टवॉच, गोल्ड मेडल एवं मेरिट सर्टिफिकेट प्राप्त किया। वहीं रायन गुप्ता (एमटीएसओ) एवं अमृतपाल कौर (एसटीएसओ) ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया।

अयान (एमटीएसओ) ने चतुर्थ तथा नायशा सिंगला (एसटीएसओ) एवं दिशिता यादव (एमटीएसओ) ने पांचवां पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यालय के विषय के अनुसार परिणामों में एमटीएसओ से 41, एसटीएसओ से 43, ईटीएसओ से 21, जीटीएसओ से 17 तथा एटीएसओ से 3 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। इसके अतिरिक्त 43 विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार एवं 75 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या जीना धुरिया ने सभी विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए।

WhatsApp Group Join Now

इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी लगन, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। प्राचार्या ने कहा कि विद्यालय प्रशासन सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उत्कृष्ट शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उनका विश्वास है कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे। विद्यालय प्रशासन की ओर से उन्होंने सभी विजेताओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।