home page

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शेरपुरा के विद्यार्थियों ने किया जयपुर का शैक्षणिक भ्रमण

 | 
Students from Government Senior Secondary School, Sherpura, went on an educational trip to Jaipur

mahendra india news, new delhi
 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शेरपुरा के कक्षा 11वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए आयोजित तीन दिवसीय शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण अत्यंत उत्साह और सफलता के साथ संपन्न हो गया। इस टूर में 65 छात्रों और शिक्षकों के दल ने भाग लिया। भ्रमण के दौरान छात्रों ने राजस्थान की ऐतिहासिक राजधानी जयपुर (गुलाबी नगरी) के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया। दल ने आमेर किला, जल महल, हवा महल, जंतर-मंतर और अल्बर्ट हॉल (म्यूजियम) का अवलोकन किया। जंतर-मंतर पर छात्रों ने प्राचीन खगोलीय यंत्रों की कार्यप्रणाली को समझा, जो उनके विज्ञान और गणित ज्ञान के लिए बेहद लाभकारी रहा।

इसके साथ-साथ आमेर किले की भव्य वास्तुकला ने विद्यार्थियों को भारत के गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराया। टूर के अंतिम दिन छात्रों को जयपुर के प्रसिद्ध स्थानीय बाजारों का भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने हस्तशिल्प और राजस्थानी संस्कृति को करीब से जाना। शाम को छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया, जिसमें छात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

स्कूल के प्राचार्य  राजकुमार पंवार ने छात्रों का वापस लौटने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से छात्रों का व्यावहारिक ज्ञान बढ़ता है और उनमें सहभागिता व नेतृत्व की भावना का विकास होता है। सभी छात्र अध्यापकों राकेश रूलिया, रामनिवास, राकेश कुमार, भूप राम, राजा पांडे, करण सिंह, जगदीश के साथ सुरक्षित व यादगार अनुभव लेकर वापस लौटे हैं।

WhatsApp Group Join Now