home page

सीडीएलयू SIRSA के फैशन डिजाइनिंग विभाग में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

 | 
Teachers' Day celebrated with great enthusiasm at the Fashion Designing Department of CDLU, Sirsa

mahendra india news, new delhi
 सिरसा, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) के फैशन डिजाइनिंग विभाग में शिक्षक दिवस उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं।

इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक डॉ. गुरप्रीत, डॉ. रुपिंदर, डॉ. बेअंत, कनिष्का, कंचन विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकों का अभिनंदन करते हुए शिक्षा और व्यक्तित्व निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के लिए तैयार किए गए अनूठे एवं रचनात्मक उपहार रहे।

बाजार से खरीदे गए पारंपरिक उपहारों के स्थान पर विद्यार्थियों ने अपनी कला, डिजाइनिंग कौशल और प्रतिभा का परिचय देते हुए हस्तनिर्मित कलाकृतियां, आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड, व्यक्तिगत पोटे्रट और स्मृति-चिह्न भेंट किए। विद्यार्थियों की मौलिक सोच और मेहनत ने शिक्षकों का दिल जीत लिया। विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम की शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन में सही दिशा चुनने, कठिनाइयों का सामना करने और अपनी प्रतिभा को पहचानने की प्रेरणा भी देते हैं। फैशन डिजाइनिंग जैसे रचनात्मक क्षेत्र में शिक्षक उनकी कल्पनाओं को आकार देकर आत्मनिर्भर और सफल बनने का मार्ग दिखाते हैं।

WhatsApp Group Join Now

शिक्षक दिवस अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान, प्रेम और आभार व्यक्त करने का विशेष अवसर है। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और समाज एवं राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार रखे। शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए ये उपहार केवल वस्तुएं नहीं, बल्कि उनके सीखने के उत्साह, रचनात्मक प्रतिभा और गुरुजनों के प्रति आदर भाव का जीवंत प्रमाण हैं।

विभाग के शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें अनुशासन, नवाचार और कड़ी मेहनत को जीवन का आधार बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी रचनात्मक प्रतिभा को लगातार निखारते हुए जीवन में आगे बढऩे और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया।