ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में छाए तेजस स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी के होनहार
सिरसा। पंजाब के मानसा में ओपन शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के रेलवे फाटक, कोर्ट कॉलोनी में स्थित तेजस स्पोर्ट्स शूटिंग अकैडमी के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड, 2 सिल्वर तथा 2 कांस्य पदक जीतकर एकेडमी के साथ-साथ जिले का नाम रोशन किया। एकेडमी के संचालक हरजोत सिंह रंधावा व कोच हरप्रीत सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कई शूटिंग एकेडमी के शूटरों ने प्रतिभागिता की।
जिसमें तेजस शूटिंग एकेडमी की सविता व किंजल ने राइफल में गोल्ड, राइफल गर्ल्स में चंचल व वंशु ने सिल्वर, राइफल गर्ल्स में विपुल कांस्य, पिस्टल गर्ल्स में चारू गोल्ड, पिस्टल बॉयज में हरजोत सिंह रंधावा व अनुराग ने सिल्वर व पिस्टल बॉयज में मनीष ने कांस्य पदक जीतकर एकेडमी की गरिमा को चार चांद लगाए।
संचालक व कोच ने पदक विजेता सभी प्रतिभागियों को बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी शूटर्स एकेडमी में काफी समय से प्रशिक्षण ले रहे हैं और सभी काफी मेहनती हैं। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी सभी शूटर्स अनेक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। सभी का भविष्य स्वर्णिम है।
