home page

आईपीएल में फाइनल के लिए आखिरी जंग आज, क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस व राजस्थान रॉयल्स की होगी टक्‍कर

 
The final battle for the IPL final is today, with Gujarat Titans and Rajasthan Royals clashing in Qualifier 2
 | 
news
mahendra india news, new delhi

आईपीएल-2026 में आरसीबी की टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। अब प्लेऑफ का रोमांच चरम पर है और आज 29 मई को फाइनल के लिए आखिरी जंग होगी। न्यू चंडीगढ़ के ग्राउंड पर शुक्रवार को गुजरात टाइटंस व राजस्थान रायल्स से मुकाबला होगा। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम को फाइनल में 31 मई को आरसीबी से मुकाबला होगा। 

आपको बता दें कि गुजरात टाइटंस पहले क्वालिफायर मुकाबले में आरसीबी के हाथों बुरी तरह हार गई थी। जिस कारण से उन्हें अब क्वालिफायर-2 खेलना पड़ रहा है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार अंदाज में जीत हासिल कर इस स्टेज तक पहुंची है। राजस्थान रॉयल्स के ऐसे में हौंसले काफी बुलंद हैं।

राजस्थान की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। वैभव सूर्यवंशी के रूप में उनके पास धमाकेदार ओपनर है जो किसी भी वक्त दूसरी टीम के गेंदबाजों की लय बिगाड़ सकते है। वहीं, जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर जैसे घातक गेंदबाज भी राजस्थान के पास हैं।

गुजरात की टीम भी कम नहीं 
वहीं, गुजरात की बल्लेबाजी भी कम नहीं है, हालांकि पिछले मुकाबले में टीम बिखर गई थी, लेकिन उनके पास जो बल्लेबाज हैं वह कभी भी वापसी कर सकते हैं। टीम के पास कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज भी हैं जबकि मिस्ट्री स्पिनर राशिद खान भी मैच का पासा पलटने में सक्षम हैं।

WhatsApp Group Join Now

लेनी होगी जिम्मेदारी गिल को 
गुजरात के कप्तान शुभमन गिल बल्ले से तो खूब रन बना रहे हैं, लेकिन जब उनके सामने बड़ी जिम्मेदारी होती है, वह दबाव ले जाते हैं। धर्मशाला में खेले गए पहले क्वालिफायर मैच में जब टीम संकट में थी तो गिल महज 2 रन बनाकर भुवनेश्वर की गेंद पर गैर जिम्मेदार तरीके से शॉट खेलकर बोल्ड हो गए थे।

पिछले सीजन भी उनकी कप्तानी में गुजरात प्लेऑफ में पहुंची थी। तब एलिमिनेटर मुकाबले में कप्तान गिल केवल एक रन बनाकर अहम मौके पर विकेट दे बैठे थे। अब टीम के सामने बड़ी चुनौती है। इस मुकाबले में हार मिली तो उन्हें बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा।