home page

स्प्रोर्टस यूनिवर्सिटी सोनीपत में 8 अगस्त से 9 अगस्त तक लगेगा यूथ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप खेल मेला

 | 
NEWS

mahendra india news, new delhi

यूथ ओलम्पिक के नियम अनुसार केवल 1 जनवरी 2009 से 31 दिसंबर 2010 तक आयु वर्ग वाले एथलीट खिलाडी ही हरियाणा स्टेट यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग ले सकते हैं। 

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 14वीं हरियाणा स्टेट यूथ अंडर -18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप का दो दिवसीय आयोजन 8 अगस्त से 9 अगस्त तक स्प्रोर्टस यूनिवर्सिटी सोनीपत में जिला एथलेटिक्स संघ सोनीपत और एथलेटिक्स हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा और इस चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (A F I) के निर्धारित ‌मानकों के अनुसार 21वीं यूथ नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप लुधियाना पंजाब में 1 सितंबर से 3 सितंबर तक भाग लें

गे।

हरियाणा राज्य के एथलीट खिलाड़ियों का अंतिम चयन स्टेट चैंपियनशिप के दौरान उनके खेल प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जाएगा।

प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स HARYANA ने बताया कि 14वीं हरियाणा स्टेट यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप स्प्रोर्टस यूनिवर्सिटी सोनीपत में 100 मीटर दौड़,200 मीटर दौड़,400 मीटर दौड़,1000 मीटर दौड़,100 मीटर हर्डल रेस लडकी,110 मीटर हर्डल रेस लडका,3000 मीटर रेस वाक इंवेंट लडकी और 5000 मीटर रेस वाक इंवेंट लडका,हाई जंप, लांग जंप,शाट पुट, डिस्कस और जेवलिन थ्रो इवेंट एवं हैप्टाथलान इवेंट का आयोजन किया जाएगा।

स्टेट यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए 20 जुलाई से 4 अगस्त तक एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर एथलीट खिलाडी के द्वारा की जाएंगी। आन-लाइन इंट्री के अलावा किसी भी प्रकार की इंट्री को मान्यता नहीं मिलेगी।