home page

आईपीएल 2026 में आज MI vs KKR के बीच मुकाबला, मुंबई का पलड़ा भारी, होगी कांटे की टक्‍कर

 | 
news
mahendra india news, new delhi

आईपीएल अपने रंग में रगने लगा है। शनिवार को हुए आईपीएल मुकाबले में आरसीबी हैदराबाद को हराया। आरसीबी ने जहां पिछला सीजन खत्‍म किया था, वहीं से 19वें सीजन की शुरुआत की। आईपीएल 2026 के पहले मैच में आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से मात दी। विराट कोहली 38 गेंदों पर 69 रन बनाकर नाबाद रहे। 

आज रविवार को मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में 5 वर्ष के खिताब के सूखे को खत्म करने के लिए पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी, जिसकी टीम कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने से कमजोर नजर आ रही है।

मुंबई इंडियंस ने 2013 से लेकर 2020 के बीच 5 बार आईपीएल खिताब जीता था लेकिन वह पिछले कुछ वर्षों से चैंपियन नहीं बन पाया है। इस बार उसकी निगाह अपना छठा खिताब जीतने पर है। पिछले साल हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम क्वालीफायर दो में पंजाब किंग्स से हारने के बाद तीसरे स्थान पर रही थी, लेकिन मुंबई इंडियंस इस बार अच्छी तैयारी के साथ खेल मैदान पर उतर रहा है।

टीम में उत्सुक रोहित
मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान रोहित शर्मा फार्म में वापसी करने के लिए उत्सुक होंगे। शर्मा के अलावा उसकी टीम में कई स्टार खिलाड़ी हैं जिनमें भारत की टी-20 विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ी कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now


केकेआर का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर
कोलकाता नाइट राइडर्स में कप्तान अजिंक्य रहाणे और युवा अंगकृष रघुवंशी के रूप में कुछ स्थानीय खिलाड़ी भी नजर आएंगे लेकिन उसका गेंदबाजी आक्रमण कमजोर नजर आता है जिसका मुंबई इंडियंस पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगा। फ्रेंचाइजी ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बाहर कर दिया था जबकि उसके दो भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप और हर्षित राणा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।


मुंबई इंडियंस
कप्तान हार्दिक पांड्या, विकटकीपर क्विंटन डिकॉक, दानिश मालेवार, राबिन मिंज (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कार्बिन बाश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडेय, मोहम्मद इजहार, रघु शर्मा।

कोलकाता नाइट राइडर्स
कप्तान अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह (उपकप्तान), फिन एलन, विकेटकीपर तेजस्वी दहिया, मनीष पांडे, रोवमैन पावेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम साइफर्ट(विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, कैमरन ग्रीन, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्तीरचिन रवींद्र, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मथीशा पथिराना, नवदीप सैनी, अनुकूल राय, वैभव अरोड़ा,  प्रशांत सोलंकी, उमरान मलिक।