आईपीएल में आज चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की चेपॉक में कलाई के स्पिनरों के बीच होगी जंग

 | 
Today in IPL, Chennai Super Kings and Delhi Capitals will face off against wrist spinners at Chepauk

mahendra india news, new delhi
IPL 2025 में आज शनिवार को चेन्नई के चेपॉक मैदान मैच होगा। मुकाबला मेजबान चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। ऐसे में सभी की निगाहें कुलदीप यादव और नूर अहमद पर होंगी। दोनों गेंदबाज इस मुकाबले में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आपको बता दें कि चेपॉक की पिच स्पिनर के लिए मददगार रही है, ऐसे में दोनों टीमों की जीत की उम्मीदें करीबन बराबर है।

आपको बता दें कि कुलदीप यादव का इकोनामी रेट अभी तक 5.25 जबकि नूर का 6.83 है। बीच के ओवरों में यह दोनों स्पिनर अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं। बता दें कि यह दोनों कलाई के स्पिनर हैं और उनके बीच मैच दिलचस्प होगा। आपकी जानकारी के लिए ये भी बता दें कि नूर जहां अधिक गति से गेंदबाजी करते हैं वहीं कुलदीप ने क्रीज के कोणों का उपयोग करने और अपनी गेंदों की गति को बदलने की कला में महारत हासिल कर ली है।


इन बल्लेबाजों पर दारोमदार
इसी के साथ ही बल्लेबाजी की तरफ देखे तो दिल्ली कैपिटल्स को आशुतोष शर्मा, विपराज निगम और अनुभवी केएल राहुल की मौजूदगी से मध्यक्रम में मजबूती मिली है। वहीं दूसरी तरफ चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए महेंद्र धोनी की मारक क्षमता कम होना चिंता का विषय है। शिवम दुबे को छोड़कर उसके मध्यक्रम में कोई भी ऐसा बल्लेबाज नहीं है  चेन्नई के आरंभिक बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी की तेज गेंदबाजों के सामने कमजोरी खुलकर सामने आ गई है।

WhatsApp Group Join Now

महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें ऋतुराज गायकवाड की जगह पारी का आगाज करने के लिए भेजने का निर्णय लिया। वह अभी तक अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरे हैं।

IPL 2025 दोनों टीमें इस प्रकार हैं
चेन्नई सुपक किंग्स : 
कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, MS धोनी, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, रविचंद्रन अश्विन, डेवोन कॉन्वे,  जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, सैयद खलील अहमद, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, सैम करन, शेख राशिद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा, गुरजपनीत सिंह, नाथन एलिस,रामकृष्णन घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ।

दिल्ली कैपिटल्स: कप्तान अक्षर पटेल, KL  समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, राहुल, जेक फ्रेजर मैक्गर्क, कुलदीप यादव, करुण नायर, फाफ डु प्लेसी, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा।
 

News Hub