home page

सिरसा की पुरुष एवं महिला वॉलीबॉल टीमों के ट्रायल 25 नवंबर को, स्टेट चैंपियनशिप के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन

 | 
NEWS

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI

 46वीं सीनियर स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली सिरसा जिले की पुरुष एवं महिला वॉलीबॉल टीमों के चयन के लिए ट्रायल 25 नवंबर, बुधवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम, सिरसा में आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल दोपहर 2 बजे शुरू होंगे। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 27 से 29 नवंबर तक रेवाड़ा, सोनीपत में आयोजित होगी।

जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन, सिरसा के महासचिव मुकेश कासनिया ने बताया कि पिछले वर्ष आयोजित 45वीं सीनियर स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप में सिरसा जिले की पुरुष एवं महिला दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से जिले में वॉलीबॉल खेल को नई पहचान मिली और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी जिले की टीमों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक एवं योग्य खिलाड़ी अपने खेल किट के साथ निर्धारित समय पर स्टेडियम पहुंचें। चयनित खिलाड़ियों को जिला सिरसा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने जिले के सभी गांवों, स्कूलों, कॉलेजों, वॉलीबॉल क्लबों एवं पंजीकृत अकादमियों के खिलाड़ियों से ट्रायल में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की, ताकि जिले की सर्वश्रेष्ठ पुरुष एवं महिला टीमों का चयन किया जा सके।

WhatsApp Group Join Now