द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब में खेल नर्सरी के लिए ट्रायल 30 अप्रैल को
Mahendra india news, new delhi
सिरसा जिले के उभरते हुए मुक्केबाजों के लिए हरियाणा सरकार और खेल विभाग के सौजन्य से सुनहरा अवसर सामने आया है। किसान चौक के नज़दीक एमआईटीसी कॉलोनी में स्थित द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब, सिरसा में 30 अप्रैल को मुक्केबाज़ी खेल नर्सरी में दाखिले के लिए चयन प्रक्रिया (ट्रायल) का आयोजन किया जाएगा।
क्लब के कोच रोबिन ने जानकारी देते हुए बताया कि इन ट्रायल्स में 8 वर्ष से 19 वर्ष तक की आयु के लड़के और लड़कियां भाग ले सकते हैं। ट्रायल में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को अपनी स्पोर्ट्स किट (लोअर, टी-शर्ट और जूते) में आना अनिवार्य है।
खेल नर्सरी के लिए चयनित होने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार द्वारा खेल प्रोत्साहन के रूप में 1500 रुपये से 2000 रुपये प्रति माह की छात्रवृत्ति (डाइट मनी) प्रदान की जाएगी।
