home page

सीडीएलयू सिरसा के दो खिलाडिय़ों ने जीते गोल्ड मेडल

 | 
Two players of CDLU Sirsa won gold medals
mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार की अगुवाई एवं कुल सचिव डॉक्टर सुनील कुमार के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के छात्र शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। 

इसी कड़ी में अध्यक्ष खेल परिषद प्रोफेसर मोनिका वर्मा  एवं  सचिव खेल परिषद डॉक्टर सविता ढाङा   के संयोजन में विश्वविद्यालय के 2 खिलाडय़िों ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के इतिहास में एक और उपलब्धि जोडऩे का काम किया है। सचिव खेल परिषद सविता ढांडा ने बताया कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स जोकि 24 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक राजस्थान में आयोजित हो रहे हैं। 


इस प्रतियोगिता में विशाल कुश्ती खिलाड़ी ने फाइनल मुकाबला 10 अंकों से जीत हासिल कर एसजेजेटी यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी को एक तरफ हराकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है और इसी कड़ी में विनय कुमार जूडो खिलाड़ी ने भी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को हराकर  गोल्ड जीता है। 


उन्होंने बताया कि डॉ राजेश (यूसीएम)एवं  राजवीर सिंह कोच को इन टीमों की जिम्मेवारी दी गई थी विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि पर सभी खेल प्रेमियों बधाई दी