वैभव सूर्यवंशी का बल्ला बना आग का गोला, 14 छक्के और 4 चौकों से ठोके 100 रन
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
वैभव का आज ऐसा बल्ला चला कि सबको हैरान कर दिया है। राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 में यूएई के खिलाफ 250 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ए के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने विश्व क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक को पूरी तरह चौक दिया है। वैभव ने क्रीज पर उतरते ही यूएई के गेंदबाजों पर ऐसा कहर बरपाया कि मात्र 28 गेंदों में अपना तूफानी शतक लगा दिया। इस आतिशी शतकीय पारी के दौरान उन्होंने 14 छक्के और 4 चौके जड़े, यानी अपने शतक के 100 रन तो केवल बाउंड्री से ही बटोर लिए।
मुकाबला 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जा रहा था, लिहाजा सूर्यवंशी ने 1डे और लिस्ट-A क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ने का नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले पुरुष 1डे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का कीर्तिमान दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स के नाम था, जिन्होंने 18 जनवरी 2015 को वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 गेंदों में सैकड़ा जड़ा था। वैभव ने डिविलियर्स के उस 11 YEAR पुराने महारिकॉर्ड को 3 गेंदों के अंतर से ध्वस्त कर दिया है
