बल्लेबाजों करेंगे हमला या गेंदबाज का होगा राज, चिन्नास्वामी की पिच का ऐसा है मिजाज

आईपीएल में रोचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 24वां मुकाबला आज वीरवार 10 अप्रैल को खेला जाना है। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। आरसीबी की टीम ने मौजूदा सीजन में अभी तक 4 मुकाबलों में से 3 में विजय हासिल की है। अपने पिछले मैच में आरसीबी ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 12 रन से मात दी।
वहीं, मौजूदा आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक भी मैच नहीं गंवाया है। अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की नजरें अब अपनी चौथी विजय करने पर होगी।
ऐसी है पिच
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला आज होना है। आपको बता दें कि इस गाऊंड की पिच बल्लेबाजों के मुफीद है। इस पिच पर बल्लेबाजों को बड़े-बड़े शॉट्स लगाते हुए देखा गया हैं। खेल की शुरुआत में गेंदबाजों को सहायता मिलती है। इसके बाद स्पिनर्स का दबदबा देखा जाता है। इस मैदान पर वैसे देखे तो टॉस यहां अहम रोल निभाता है और जो भी कप्तान टॉस जीतता है वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करता हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की टीमें-
दिल्ली कैपिटल्स- की टीम में कप्तान अक्षर पटेल, केएल राहुल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, अजय मंडल, मानवंत कुमार, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा और कुलदीप यादव शामिल है।
आरसीबी- की टीम में कप्तान रजत पाटीदार, विराट कोहली, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक छिकारा, लियाम लिविंगस्टोन, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह,मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, लुंगिसानी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी और यश दयाल