बीडीपीओ, जेई व ग्राम सचिव पर एफआई दर्ज करने के निर्देश, सीएम विंडो की शिकायतों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, सीएम नायब सिंह सैनी का कड़ा रुख
हरियाणा प्रदेश में सीएम विंडो का समय पर निपटान किया जा रहा है। सीएम विंडो पर मिली शिकायतों की सुनवाई में लापरवाही को लेकर हरियाणा प्रदेश के नायब सिंह सैनी ने कड़े तेवर दिखाए हैं। प्रदेश के सीएम ने समीक्षा मीटिंग हिसार के गावड़ में बैकवर्ड चौपाल की राशि के गबन के आरोपित तत्कालीन BDPO (खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी), JE व ग्राम सचिव के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
Instructions to file FIR against BDPO, JE and Village Secretary, major action taken for negligence in CM Window complaints, CM Nayab Singh Saini takes tough stand आपको बता दें कि भिवानी जिला के गांव झुंपा खुर्द के व्यक्ति की शिकायत पर पेमेंट में देरी के लिए जिम्मेदार संबंधित आरटीए से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। CM विंडो पर आई शिकायतों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में सीएम सैनी ने कहा कि अधिकारी आमजन से जुड़ी परेशानियों के समाधान में लापरवाही न बरतें।
इसी के साथ ही CM ने जींद में दुर्घटना के समय की मोटर साइकिल बदलने तथा कुरुक्षेत्र में समय पर चालान प्रस्तुत न करने पर कोताही बरतने वाले पुलिस के 2 सहायक उप निरीक्षक पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
कैथल के टीक गांव निवासी पूजा की शिकायत है कि धान की अदायगी नहीं की गई। इसके लिए डीएफएससी के अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। पलवल के लालपुर कदीम के व्यक्ति की शिकायत के संबंध में कार्यालय का रिकार्ड खुर्द बुर्द करने के मामले में दोषी अधिकारियों तथा कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
CM नायब सैनी ने कहा कि हर समाधान, सीएम विंडो और उनके समक्ष आने वाली शिकायतों की वे स्वयं मानिटरिंग करेंगे। अधिकारी तीनों तरह की शिकायतों के सही समाधान सुनिश्चित करें। हर शुक्रवार को स्पेशल सीएम विंडो के मामलों की जिला स्तर पर समीक्षा की जाएगी।
इस मीटिंग में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा, सुधीर राजपाल, डा. वी राजा शेखर, एके सिंह, जी अनुपमा, मुख्यमंत्री के उपप्रधान सचिव अजय कुमार, विशेष कार्यकारी अधिकारी विवेक कालिया और राकेश संधू ने भी अपनी बात रखी। इस बैठक में सभी जिलों के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और मंडल आयुक्त आनलाइन जुड़े। उन्होंने सभी उपायुक्तों को जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया गया।
