सिरसा समेत कई जिलों में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से बिजली गुल, कई जगह लेगे रात्रि को जाम
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश मेें बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजली न होने के कारण पेयजल सप्लाई नहीं हो रही है। इससे लोगोंं को बिजली के साथ पानी के लिए भटकना पड़ा रहा है। सिरसा में बिजली के 40 फीडर बंद है। बिजली निगम के एसई आशुतोष कुमार के अनुसार करीबन 40 फीडर बंद है।
हरियाणा प्रदेश में वीरवार रात्रि को कई जगह पर बिजली नहीं होने पर लोगों ने जाम लगा दिए। इसकी जानकारी नीचे दी गई है।
HSEB वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रेस सचिव श्याम लाल खोड ने कहा कि गुरुग्राम और नूंह जिलों में निजी कंपनी को 25 वर्षों के लिए समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने के फैसले से सरकारी बिजली निगमों के भविष्य, कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा और आम उपभोक्ताओं के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि अधिक राजस्व वाले क्षेत्रों में निजी कंपनियों के प्रवेश से सरकारी बिजली निगमों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है, जिसका खामियाजा अंततः आम जनता को भुगतना पड़ सकता है
प्रयास का बिजली कर्मचारी पुरजोर विरोध करेंगे। सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए और बिजली वितरण व्यवस्था को सार्वजनिक क्षेत्र में सुरक्षित रखना चाहिए, ताकि आम जनता को उचित दरों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर 22, 23 और 24 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी तीन दिवसीय हड़ताल शुरू । कर्मचारियों ने सभी बिजली कर्मचारियों, इंजीनियरों, किसान संगठनों, उपभोक्ताओं और आम नागरिकों से इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की।
Mahendra India News: गुरुगाम में देर रात बिजली व पानी के संकट के विरोध में लोगों ने रेलवे रोड पर बैठकर किया ट्रैफिक जाम
पुलिस अधिकारी लोगों को समझाने में जुटे, करीब एक घंटे तक लगा रहा ट्रैफिक जाम
डबवाली।
आसाखेड़ा गांव के ग्रामीणों ने चौटाला बिजलीघर की ओर किया प्रस्थान। गाँव में नहीं है बिजली।
आसाखेड़ा गांव के लोगों का गुस्सा भड़का। बिजलीघर पहुंचे ग्रामीण।
पलवल में भी बिजली न आने से परेशान जनता ने जाम लगाया, हाईवे जाम
पंजुआना बिजली घर में ग्रामीण व किसान नेता लखविंदर सिंह औलख सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए
डिंग मोड़ पर ग्रामीणों ने NH 9 पर जाम लगाया
